एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: CM धामी के प्रमुख सचिव का प्रमोशन, भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव पद के लिए पैनल में शामिल

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार में सीएम धामी के प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु का चयन भारत सरकार के पैनल के लिए हुआ है. सुधांशु नीति निर्धारण से लेकर जमीनी स्तर के कार्यान्वयन में अहम भूमिका रही.

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तथा वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रमुख अधिकारी रमेश कुमार सुधांशु को भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव (Additional Secretary) स्तर के पदों के लिए चयनित पैनल में शामिल किया गया है. इस उपलब्धि के साथ उनके लिए केंद्र सरकार में उच्च पदों पर नियुक्ति के द्वार खुल गए हैं.

रमेश कुमार सुधांशु 1997 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं और उत्तराखंड कैडर से आते हैं. उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में अपने दो दशक से अधिक के करियर में विभिन्न जिम्मेदारियों को कुशलतापूर्वक निभाया है. वर्तमान में वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रमुख सचिव के रूप में कार्यरत हैं. इसके अलावा, वे राज्य के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभागों का भी नेतृत्व कर रहे हैं, जो नीति निर्धारण से लेकर जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन तक में उनकी सक्रिय भूमिका को दर्शाता है.

रमेश कुमार सुधांशु ने विभिन्न परियोजना में निभाई अहम भूमिका
भारत सरकार द्वारा जारी किए गए पैनल में शामिल होना वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है. इससे संबंधित अधिकारी को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अतिरिक्त सचिव जैसे उच्च पदों पर नियुक्ति का अवसर मिलता है. यह किसी भी अधिकारी के करियर में बड़ी जिम्मेदारी और प्रतिष्ठा का प्रतीक होता है.

रमेश कुमार सुधांशु अपनी प्रशासनिक दक्षता, नीतिगत समझ और नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं. उत्तराखंड में विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी भूमिका सराहनीय रही है. विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से निपटने की रणनीतियां और वन विभाग के आधुनिकीकरण जैसे क्षेत्रों में उनके योगदान की व्यापक सराहना हुई है.

सुधांशु के चयन पर प्रशासनिक हलकों में खुशी 
उनकी इस उपलब्धि पर उत्तराखंड के प्रशासनिक हलकों में भी हर्ष व्याप्त है. माना जा रहा है कि अगर उन्हें केंद्र सरकार में नियुक्ति मिलती है, तो वे अपनी कार्यकुशलता से राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों के चयन के लिए पैनल तैयार करती है, जिसमें अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड, कार्य निष्पादन और अनुभव के आधार पर उनका चयन किया जाता है. सुधांशु का चयन उनकी योग्यता और प्रशासनिक योगदान का प्रमाण है.

यह भी पढे़ं- पहलगाम हमले पर बाबा रामदेव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- हिन्दुस्तान में दो तरीके के मुसलमान...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget