एक्सप्लोरर

प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के अगले दिन सीएम धामी ने की राज्यपाल से मुलाकात, विस्तार की अटकलें तेज

प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के अगले दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात की.

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात की. इस बैठक को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. गौरतलब है कि कल ही उत्तराखंड सरकार में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दिया था. उनके इस्तीफे के बाद सरकार पर नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल करने का दबाव बढ़ गया है.

फिलहाल उत्तराखंड मंत्रिमंडल में पांच पद खाली हैं. इनमें से चार पद पिछले तीन वर्षों से रिक्त हैं, जबकि एक पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री जल्द ही कैबिनेट विस्तार कर सकते हैं. हालांकि, अभी तक सरकार ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने राज्यपाल से प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. हालांकि, उन्होंने कैबिनेट विस्तार को लेकर कोई सीधा संकेत नहीं दिया. लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मुलाकात संभावित कैबिनेट विस्तार से जुड़ी हो सकती है.

वाराणसी जेल अधीक्षक पर डिप्टी जेलर ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, कहा- साल भर से नहीं हुई सुनवाई

संसदीय कार्य मंत्री का पद भी खाली
प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद संसदीय कार्य मंत्री का पद भी खाली हो गया है. ऐसे में जल्द ही किसी अनुभवी नेता को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है. इसके अलावा, कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी संभावना जताई जा रही है.

मुख्यमंत्री की इस मुलाकात के बाद विपक्ष भी सरकार पर हमलावर हो गया है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि तीन साल से खाली पड़े मंत्री पदों को अब तक क्यों नहीं भरा गया? कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्रदेश के प्रशासनिक तंत्र को कमजोर कर रही है और कैबिनेट विस्तार में जरूरत से ज्यादा देरी कर रही है.

अब सबकी निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं. देखना होगा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कब और किन नए चेहरों को अपनी टीम में शामिल करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
यूपी वोटर लिस्ट में जुड़ेंगे लाखों नाम, दो दिन में 5.59 लाख आवेदन
यूपी वोटर लिस्ट में जुड़ेंगे लाखों नाम, दो दिन में 5.59 लाख आवेदन

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget