एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में संदिग्ध लोगों का होगा सत्यापन, CM धामी ने जिलाधिकारी को दिए जांच के निर्देश

Uttarakhand News: राज्य में संदिग्ध लोगों की पहचान और उनकी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है. सीएम धामी ने लोगों से अपील कर कहा संदिग्ध लोगों की जानकारी प्रशासन को दे.

CM Dhami News: राज्य में संदिग्ध लोगों की पहचान और उनकी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए सत्यापन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अभियान में प्रत्येक विभाग के अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस अभियान के तहत अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की गई है, ताकि आगामी रणनीति और मजबूत तरीके से तैयार की जा सके.

मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सत्यापन अभियान को सिर्फ पुलिस तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसमें राजस्व, परिवहन, श्रम, नगर निकाय, पर्यटन, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, शिक्षा और अन्य सभी विभागों के अधिकारी भी शामिल हो. अभियान के तहत किराएदारों, श्रमिकों, व्यापारियों, रेहड़ी-पटरी वालों, होटल-ढाबा मालिकों, निर्माण कार्यों से जुड़े मजदूरों, बस-टैक्सी चालकों, और अन्य संवेदनशील स्थानों पर कार्यरत लोगों का व्यापक स्तर पर सत्यापन किया जाएगा.

फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई- सीएम धामी
मुख्यमंत्री ने फेक न्यूज चलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. विशेष रूप से चारधाम यात्रा के दौरान गलत सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल सख्त कदम उठाने के लिए कहा गया है. उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध या झूठी जानकारी की तत्काल जांच कर उसे साझा किया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में धार्मिक पर्यटन स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने पर जोर दिया. उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में नियमित निरीक्षण करने और आवश्यकतानुसार व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए. साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा. तात्कालिक घटनाओं में संलिप्त पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए.

मुख्यमंत्री धामी ने जनता से की अपील
फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नियुक्ति अथवा अन्य लाभ प्राप्त करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जाए. निर्माण स्थलों और प्रमुख पर्यटन स्थलों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए. रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, टैक्सी स्टैंड और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस अभियान में स्थानीय जनता का सहयोग भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि, अगर उन्हें अपने आसपास किसी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को सूचित करें. उन्होंने कहा कि राज्य की शांति और सुरक्षा के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है.

राज्य में रहने वाले हर व्यक्ति का सत्यापन जरूरी- सीएम धामी
सत्यापन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक रणनीति बनाई है. इसमें हर विभाग की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की व्यवस्था की जा रही है. सरकार का उद्देश्य है कि राज्य में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सत्यापन सुनिश्चित हो, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके और प्रदेश में शांति व सुरक्षा का वातावरण बना रहे.

यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में भरवाना है गाड़ी में तेल तो मानना पड़ेगा यह नियम, नहीं तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
Ghaziabad News: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
गाजियाबाद: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget