एक्सप्लोरर

यूपी के इस जिले में भरवाना है गाड़ी में तेल तो मानना पड़ेगा यह नियम, नहीं तो...

UP News: अभियान को जिले में कड़ाई से लागू करने का निर्णय लिया गया. जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक सोमवार को आयोजित की गई.

Noida News: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जनहानि रोकने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं विद्यालय वाहन परिवहन सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई.

बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए गए. जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा अत्यंत गंभीर विषय है और सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करना चाहिए.

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चारपहिया चालकों के लिए सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए. इस दिशा में 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' अभियान को जिले में कड़ाई से लागू करने का निर्णय लिया गया.

ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करें- डीएम
इसके तहत बिना हेलमेट पहने दोपहिया चालकों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं मिलेगा. इसके अलावा बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों में प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया जाएगा.

बैठक में ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर दुर्घटना संभावित स्थलों पर त्वरित सुधार कार्य कराए जाने के निर्देश भी दिए गए. डीएम ने संबंधित विभागों को संयुक्त निरीक्षण कर अवैध कटों को भी दुरुस्त करने का आदेश दिया. इस दौरान स्कूल की गाड़ियों की फिटनेस और चालकों की स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए.

जिलाधिकारी ने कहा कि बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के कोई भी स्कूल वाहन सड़क पर नहीं चलना चाहिए. इसके लिए परिवहन विभाग और शिक्षा विभाग को समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने को कहा गया. सड़क सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने की दिशा में गांव-गांव यातायात जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए.

जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत बैठकों के माध्यम से तथा स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से आम जनता को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया जाए. इसके साथ ही, सड़कों पर आवारा पशुओं को हटाने और अनधिकृत वाहनों पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए.

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मंगलेश दुबे, एसीपी ट्रैफिक शकील अहमद, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. उदित नारायण पांडेय, लोक निर्माण विभाग के अभियंता, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बस-ट्रक यूनियन के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

नरेश टिकैत के बयान से नाराज बीजेपी, भूपेंद्र चौधरी ने कहा- ऐसे बयानों से बचना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget