एक्सप्लोरर

UP News: मुजफ्फरनगर में अवैध निर्माण तोड़ने पर पुलिस के साथ BKU कार्यकर्ताओं की झड़प, 68 दुकान और मकान जमींदोज

Muzaffarnagar News: लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कुछ भू माफियाओं ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हिदायत पर जिला प्रशासन अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है.

UP News: मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई. जिला प्रशासन जेसीबी, बुलडोजर और पोकलेन के साथ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचा था. बीकेयू नेता मांगेराम त्यागी सैकड़ों समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे. जिला प्रशासन और पुरकाजी पुलिस ने बल प्रयोग कर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को मौके से भगा दिया. जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देख पुरकाजी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जाधारियों के पसीने छूट गए. भू माफिया दुकान और मकान छोड़कर नौ दो ग्यारह हो गए. आपको बता दें कि उत्तराखंड को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 334 पर लोक निर्माण विभाग की जमीन है.

अवैध निर्माण पर प्रशासन का चला बुलडोजर

आरोप है कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर रिहायशी मकान और दुकानों का निर्माण कर लिया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हिदायत पर जिला प्रशासन अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि पुरकाजी क्षेत्र में लक्सर रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग 334 का निर्माण कार्य चल रहा है. लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कुछ भू माफियाओं ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था.

हंगामा कर रहे बीकेयू कार्यकर्ताओं को खदेड़ा

जिला प्रशासन की तरफ से जमीन खाली कराने की लगातार चेतावनी दी जा रही थी. बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद माफिया सरकारी जमीन खाली नहीं कर रहे थे. इसलिए जिला प्रशासन ने बुलडोजर, जेसीबी और पोकलेन मशीन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई में 68 दुकानों और मकानों को जमींदोज कर दिया गया. उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान बीकेयू कार्यकर्ताओं ने सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने हल्का प्रयोग बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया. 

Circle Rate in Ghaziabad: गाजियाबाद में घर खरीदना हुआ महंगा, वसुंधरा और सिद्धार्थ विहार में बढ़े सर्किल रेट, जानें- डिटेल्स

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आधी रात को आग का गोला बन गई बस, तीन लोग जिंदा जले, कई झुलसे
आधी रात को आग का गोला बन गई बस, तीन लोग जिंदा जले, कई झुलसे
1984 सिख दंगा मामले में पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को बड़ी राहत, अदालत ने किया बरी
1984 सिख दंगा मामले में पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को बड़ी राहत, अदालत ने किया बरी
Russia-Ukraine War: '...तो वे मूर्ख होंगे', पुतिन-जेलेंस्की की बात करते करते ये क्या बोल गए ट्रंप
'...तो वे मूर्ख होंगे', पुतिन-जेलेंस्की की बात करते करते ये क्या बोल गए ट्रंप
रिंकू सिंह ने की एमएस धोनी की बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, नागपुर में तूफानी बल्लेबाजी से मचाया तहलका
रिंकू सिंह ने की एमएस धोनी की बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, नागपुर में तूफानी बल्लेबाजी से मचाया तहलका

वीडियोज

Freedom At Midnight 2 और Black Warrant के एक्टर Anurag Thakur ने बताया क्यों है Theatre जरूरी
Delhi Murder Case: Mangolpuri में गली में चाकूओं से युवक को गोद गए शख्स | Breaking News | ABP News
बेबस लड़की की 'लुटेरा बाबा' !
जिस जज ने Anuj Chaudhary को दिया FIR का आदेश, उनका ही हो गया तबादला!
स्वामी Avimukteshwaranand के Shankaracharya होने पर हो रही राजनीति?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को आग का गोला बन गई बस, तीन लोग जिंदा जले, कई झुलसे
आधी रात को आग का गोला बन गई बस, तीन लोग जिंदा जले, कई झुलसे
1984 सिख दंगा मामले में पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को बड़ी राहत, अदालत ने किया बरी
1984 सिख दंगा मामले में पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को बड़ी राहत, अदालत ने किया बरी
Russia-Ukraine War: '...तो वे मूर्ख होंगे', पुतिन-जेलेंस्की की बात करते करते ये क्या बोल गए ट्रंप
'...तो वे मूर्ख होंगे', पुतिन-जेलेंस्की की बात करते करते ये क्या बोल गए ट्रंप
रिंकू सिंह ने की एमएस धोनी की बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, नागपुर में तूफानी बल्लेबाजी से मचाया तहलका
रिंकू सिंह ने की एमएस धोनी की बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, नागपुर में तूफानी बल्लेबाजी से मचाया तहलका
The Raja Saab Hindi BO Lifetime: ‘द राजा साब’ बनी सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, जानें- कितना रहा हिंदी का लाइफटाइम कलेक्शन
‘द राजा साब’ बनी सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, जानें- कितना रहा हिंदी का लाइफटाइम कलेक्शन
डाइट और एक्सरसाइज के बावजूद नहीं घट रहा वजन? आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 बड़ी गलतियां
डाइट और एक्सरसाइज के बावजूद नहीं घट रहा वजन? आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 बड़ी गलतियां
महाराष्ट्र की इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाडकी बहिण योजना का पैसा, आज ही सुधार लें यह गलती
महाराष्ट्र की इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाडकी बहिण योजना का पैसा, आज ही सुधार लें यह गलती
​ESIC IMO 2026: MBBS पास कैंडिडेट्स के लिए नौकरी का मौका, लास्ट डेट से पहले कर लें आवेदन
MBBS पास कैंडिडेट्स के लिए नौकरी का मौका, लास्ट डेट से पहले कर लें आवेदन
Embed widget