एक्सप्लोरर

पड़ोसी ने की लॉकडाउन उल्लंघन की शिकायत, मेरठ में चली गोलियां और पत्थर

मेरठ में फैक्ट्री मालिक ने पार्टी दी थी इसका विरोध पड़ोसी ने किया तो विवाद बढ़ गया। और कुछ देर में मामला बढ़ता चला गया। इस दौरान गोलियां चल गईं।

मेरठ, एबीपी गंगा। देशभर में लॉकडाउन के चलते लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। लेकिन कुछ शरारती लोग अपने जीवन को तो खतरे में डाल ही रहे हैं, अपने साथ- साथ बाकी लोगों के जीवन से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला लिसाड़ी गेट क्षेत्र में देखने को मिला। यब यहां एक युवक अपने कारखाने में अपने 15-20 साथियों को बैठाकर दावत उड़ा रहा था। पड़ोसी ने जब युवक की इस बात का विरोध किया तो युवक ने पड़ोसी के साथ मारपीट कर दी। जिसे लेकर दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ और गोलियां चलीं। इस दौरान एक युवक घायल हो गया, पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचा दिया, और एक युवक को हिरासत में ले लिया।

पूरा मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर गली नंबर 10 का है। जहां गली में ही परचून की दुकान है। उसके सामने वसीम का एंब्रॉयडरी का कारखाना लगा हुआ है। वसीम ने अपने कारखाने में अपने 15-20 दोस्तों को दावत के लिए बुला लिया, जब पड़ोसी पप्पू को कारखाने में 15-20 लोग इकट्ठा होने की सूचना मिली तो पप्पू ने वसीम से लॉकडाउन और कोरोना वायरस के चलते विरोध जताया। इसी को लेकर वसीम ने पप्पू की पिटाई कर दी। उस वक्त मामला लोगों ने निपटा दिया लेकिन वसीम फिर अपने कारखाने पर पहुंचा और अपने 25-30 अन्य साथियों को बुला लाया।

वसीम और उसके साथियों ने पप्पू को दुकान से खींच लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर मोहल्ले वाले भी इकट्ठा हो गए। और उन्होंने पप्पू को छुड़ाने का प्रयास किया तो वसीम और उसके साथियों ने मोहल्ले वालों पर पथराव कर दिया। दोनों तरफ से जमकर पथराव होने लगा। और मोहल्ले वालों ने वसीम के दो साथियों को भी पकड़ लिया। बचने के लिए वसीम के साथियों ने करीब 10 राउंड गोलियां चला दी। इस दौरान पप्पू के भाई रब्बानी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रब्बानी को जिला अस्पताल भेजकर मौके से नौशाद व एक अन्य को हिरासत में ले लिया। वहीं पिल्लोखड़ी चौकी इंचार्ज अजय शर्मा का कहना है कि रब्बानी को गोली नहीं लगी, वह पैर में पत्थर लगने से घायल हो गया है। उसका उपचार करा दिया गया है। फिलहाल वह ठीक है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कम्पोजिट विद्यालयों में बढ़े शिक्षक
योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कम्पोजिट विद्यालयों में बढ़े शिक्षक
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget