एक्सप्लोरर

Clash in Gonda: मंदिर पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, महंत और शिष्य की जमकर हुई पिटाई

Land Dispute in Gonda: गोंडा में मंदिर और उसकी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इस मामले में दो पक्षों में मारपीट हो गई. इस दौरान दबंगों ने महंत और उसके शिष्य की लात घूसों से पिटाई कर दी.

Clash on Temple Land dispute in Gonda: गोंडा के इटियाथोक क्षेत्र के त्रीमनोरमा राम जानकी मंदिर के परिसर में महंत सीताराम दास व शिष्य सम्राट दास की दबंगों ने जमकर लात घूसों से पिटाई कर दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दबंगों द्वारा सीतारामदास और उनके शिष्य की पिटाई के दौरान मंदिर की सुरक्षा में लगे दो होमगार्ड भी बेबस दिखे. पिटाई का आरोप प्रधान अमर सिंह व उनके गुर्गों पर लगा है. फिलहाल घायल महंत सीताराम दास का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

साल भर पहले भी हुआ था विवाद 

एक साल पहले राम जानकी मंदिर के महंत सीताराम दास व उनके शिष्य सम्राट दास पर जानलेवा हमला हुआ था. पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए मंदिर के महंत सीताराम दास व उनके शिष्य के सम्राट दास सहित कई लोगों को जेल भेजा था. जानलेवा हमला करने का आरोप वहां के अमर सिंह पर लगा था. फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को जेल भेजा था. अब जब महंत व उनके शिष्य जब मंदिर पर आ गए हैं तो फिर से नया विवाद शुरू हो गया. पुलिस अब दोनों पक्षों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अन्य कार्यवाई में जुटी हुई है. 

सीओ का बयान 

वहीं, पूरे मामले पर लक्ष्मीकांत गौतम सीओ सिटी का कहना है कि थाना इटियाथोक पर पंजीकृत मामले में अभियुक्त सीताराम दास व सम्राट दास रविवार को थाना इटियाथोक क्षेत्र के अंतर्गत स्थित त्रिमनोरमा मंदिर पर आकर स्थानीय लोगों से वाद-विवाद करने लगे तथा अनावश्यक दबाव बनाने लगे जिस कारण दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी. जिसके संबंध में दोनों पक्षों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है.  

मंदिर पर कब्जे की लड़ाई 

आपको बता दें कि, पूरा मामला त्रीमनोरमा राम जानकी मंदिर व मंदिर की जमीन पर कब्जा किये जाने का है. लगभग साल भर पहले राम जानकी मंदिर के महंत सीताराम दास व उनके शिष्य सम्राट दास पर जानलेवा हमला हुआ था और आरोप अमर सिंह पर लगा था, लेकिन पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि, अमर सिंह को फंसाने के लिए महंत सीतारामदास व सम्राट दास झूठी घटना रची थी, जिसका पुलिस ने खुलासा किया था और महंत सीताराम दास सहित अन्य लोग जेल भी गए थे. लेकिन जब वह जेल से छूट कर आए हैं और राम जानकी मंदिर में दर्शन करने के लिए गए, उसी के बाद दबंगों ने रामदास और सम्राट दास की जमकर पिटाई की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

ये भी पढ़ें.

Lakhimpur Kheri Violence: प्रियंका गांधी की झाड़ू लगाती तस्वीर आयी सामने, शुरू किया आमरण अनशन

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां
रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक
रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक
'जब हर मांग स्वीकार कर ली...', विपक्ष पर भड़कीं MLA पूजा पाल
'जब हर मांग स्वीकार कर ली...', विपक्ष पर भड़कीं MLA पूजा पाल

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Embed widget