एक्सप्लोरर

यूपी में आपस में भिड़े BJP के पूर्व विधायक और पूर्व सांसद के बेटे, 10 लोग घायल

Ballia News: पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के बेटे विपुलेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक-दूसरे को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है.

बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के बेटे और पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह के बीच हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के मुताबिक रविवार शाम हुई इस घटना में दोनों पक्षों की शिकायत पर जान लेने की नीयत से हमला, बलवा, डकैती आदि के आरोप में कुल 26 लोगों के खिलाफ नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

पुलिस के अनुसार सोनबरसा गांव के निवासी प्रशांत उपाध्याय की तहरीर पर बैरिया क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, उनके बेटे हजारी सिंह समेत 18 नामजद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस के अनुसार, ‘‘प्रशांत उपाध्याय ने तहरीर में आरोप लगाया कि वह पचरखिया घाट पर एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गए थे जहां पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह भी पहुंचे. दुख का माहौल होने के कारण किसी ने बातचीत नहीं की तो सुरेन्द्र सिंह अपशब्द बोलते हुए वापस हो गए.’’

प्राथमिकी में आरोप लगाया, ‘‘अंतिम संस्कार के बाद घर लौटते समय देवराज ब्रम्हमोड़ पर सुनियोजित तरीके से उनके (प्रशांत उपाध्याय के) और साथ आ रहे लोगों के वाहनों को घेर लिया तथा ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे, धारदार हथियार से हमला कर दिया. सुरेन्द्र सिंह ने पिस्तौल लहराते हुए उन पर गोली चलाई जो कान को छूते हुए निकल गई. कई लोगों को चोटें आई हैं और कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं.’’

15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दूसरी ओर पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह के बेटे विद्या भूषण सिंह की तहरीर पर बैरिया थाना में भाजपा के पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के बेटे विपुलेंद्र प्रताप सिंह समेत आठ नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

पुलिस के अनुसार, ‘‘विद्या भूषण सिंह ने तहरीर में कहा कि वह देवराज ब्रम्हमोड़ पर थे कि आरोपी वाहन से आए और उनकी गर्दन पर चाकू से हमला किया. उनके साथियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया. पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के बेटे विपुलेंद्र प्रताप सिंह ने रिवॉल्वर से गोलीबारी की.’’

बैरिया क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने सोमवार को बताया कि इस हिंसक झड़प में पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह सहित दोनों पक्षों के कुल दस लोग घायल हुए हैं जिन्हें सोनबरसा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

चीन, पाकिस्तान से राफेल तक, लोकसभा में केंद्र से अखिलेश यादव ने पूछे ये सवाल, कसा तंज

कुरैशी के मुताबिक दोनों पक्षों द्वारा जानलेवा हमला, बलवा, डकैती आदि के आरोप लगाए गए हैं तथा दोनों पक्ष की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है.

उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है.

इस बीच, पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के बेटे विपुलेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक-दूसरे को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
फारूक अब्दुल्ला के पाक-कश्मीर वाले बयान पर भड़के यूपी के मौलाना, सुनाई खरी-खोटी
फारूक अब्दुल्ला के पाक-कश्मीर वाले बयान पर भड़के यूपी के मौलाना, सुनाई खरी-खोटी
UP चुनाव में NDA के सहयोगियों की दावेदारी तेज, ज्यादा सीटों पर रहेगी नजर
UP चुनाव में NDA के सहयोगियों की दावेदारी तेज, ज्यादा सीटों पर रहेगी नजर
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget