एक्सप्लोरर

सरकार की नीति के खिलाफ धरना देने आए सपाई आपस में ही भिड़े, ज्ञापन देकर पूरी की औपचारिकता

रायबरेली में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आपस में ही बहस हो गई. यही नहीं, धरना देने आये सपाई आपस में ही उलझते दिखाई दिये. किसी तरह अधिकारियों को ज्ञापन देकर उन्होंने औपचारिकता पूरी की.

रायबरेली. प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना देने आए सपाइयों में अनुशासनहीनता देखने को मिली. नेताओं ने आपस में ही नारे लगाने या ना लगाने को लेकर बहस कर डाली, इतना ही नहीं जिलाध्यक्ष के पहुंचने पर अचानक भगदड़ मच गई और सपाई इधर-उधर भागते नजर आए. किसी को समझ में नहीं आया कि भगदड़ क्यों मची. पुलिस भी लोगों से पूछते ही दिखाई दी कि आखिर भगदड़ क्यों मची? फिलहाल भगदड़ के बीच सपाइयों ने सरकार की खराब नीतियों के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय जाकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा.

संगीनों के साये में दिया ज्ञापन

बेरोजगारी, खराब चिकित्सा व्यवस्था व किसानों की समस्याओं को लेकर सपा की सभी इकाइयों ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी की व ज्ञापन दिया. कलेक्ट्रेट में सपाइयों के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात था. महिला थाने की पुलिस भी पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रही. सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया और सपाइयों को जाने के लिए बोला.

आपस मे ही बहस करते दिखाई दिए सपाई

ज्ञापन देने आये सपाइयों में अनुशासनहीनता जमकर देखने को मिली. जहां एक तरफ कुछ युवा सपाई नारेबाजी कर रहे थे तो वहीं, दूसरी तरफ सपा के वरिष्ठ लोगों ने मना करना शुरू कर दिया जिसे लेकर दोनों में बहस छिड़ गई और काफी गहमागहमी के बाद मामला शांत हुआ.

बिना लाठीचार्ज ही मची भगदड़, कारण का पता नहीं

धरने के लिए इकट्ठा हुए सपाइयों के बीच अचानक भगदड़ मच गई और देखते ही देखते सभी सपाई जिस दिशा में जिसको जहां जगह मिली, उधर भाग खड़ा हुआ. वहां, उपस्थित पुलिस व सिटी मजिस्ट्रेट के साथ अन्य लोग भी भगदड़ का कारण नहीं जान पाए. पुलिस पूछते दिखाई दी आखिर भगदड़ क्यों मची. हालांकि कुछ ही समय बाद धीरे-धीरे करके सपाई पुनः धरना स्थल पर पहुंच गए. लेकिन सबसे खास बात कि सपाइयों में पुलिस के लाठीचार्ज का भय जबरदस्त दिखा. किसी को लगा कि पुलिस लाठी चार्ज करने जा रही है और एक भगा तो भेड़ की तरह सभी सपाई भागना शुरू कर दिए.

ऐसा कहा जा सकता है कि धरना प्रदर्शन व नारेबाजी करते समय सपाइयों के मन में पुलिस का भय व्याप्त हो गया था. जिसके चलते थोड़ी आहट हुई और सपाई जिसको जहां जगह मिली उधर भागते नजर आए. धरना प्रदर्शन व ज्ञापन देने आए सफाई कई धड़ों में बंटे नजर आए. सभी नेता बनते दिखाई दिए. कोई किसी की बात नहीं सुन रहा था. ना ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन ही सपाई कर रहे थे और ना ही अनुशासन में रहकर धरना प्रदर्शन जैसा कृत्य ही.

ऊंचाहार से सपा विधायक ने भी किया तहसील का घेराव

ऊंचाहार से सपा के विधायक मनोज पांडे ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ तहसील का घेराव किया व सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ऊंचाहार कस्बे से तहसील पहुंचे विधायक मनोज पांडे व उनके समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. विधायक मनोज पांडे ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सपा का आंदोलन जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें.

गोरखपुरः फिल्‍मी अंदाज में दो गुटों के बीच चली गोली, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget