एक्सप्लोरर

सावरकर के चित्र पर यूपी में सियासी संग्राम, कांग्रेस ने कहा अपमान, बीजेपी बोली प्रेरणा स्रोत

सावरकर का चित्र विधान परिषद की गैलरी में लगाने पर बीजेपी और कांग्रेस में भिड़ंत हो गई है. एक तरफ सीएम योगी सावरकर को महान क्रांतिकारी व दार्शनिक बता रहे हैं तो कांग्रेस ने कहा कि ये स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है.

लखनऊ: विधान परिषद की पिक्चर गैलरी में विनायक दामोदर सावरकर यानी सावरकर का चित्र लगाए जाने को लेकर सियासी संग्राम शुरू हो गया है. एक तरफ सूबे के मुख्यमंत्री जहां इसे गर्व की बात और प्रेरणा स्त्रोत बता रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस इसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अपमान.

सीएम योगी ने सावरकर बड़ें क्रांतिकारी

पिक्चर गैलरी का लोकार्पण करने के बाद सीएम योगी ने कहा, यहां वो सभी चित्र हैं, जिनका स्वाधीनता संग्राम से रिश्ता है. सीएम ने कहा कि इस चित्र वीथिका में वीर सावरकर का भी नाम है, जो एक ही जन्म में दो आजीवन कारावास की सजा पाते. सावरकर के लिए कहा जाता है कि पिछली सदी में उनसे बड़ा क्रांतिकारी, साहित्यकार, कवि, दार्शनिक नहीं हुआ. इन सबसे हमे नई प्रेरणा मिलती है.

कांग्रेस ने कहा-स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने सावरकर का चित्र गैलरी से हटाने के लिए परिषद के सभापति रमेश यादव को पत्र लिखा है. इसमे सावरकर का चित्र गैलरी में लगाये जाने को आपत्तिजनक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अपमान बताया है. दीपक सिंह ने कहा कि सावरकर का चित्र यहां से हटाकर बीजेपी के संसदीय कार्यालय के अंदर लगवा दिया जाए.

दिनेश  शर्मा बोले-कांग्रेस का बयान सही नहीं

वहीं, दीपक सिंह के बयान को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने गलत बताया. उन्होंने कहा कि जो सावरकर देश की खातिर सलाखों के पीछे गए. एक जीवन में दो आजीवन कारावास की सजा काटी, एक ही जेल में रहते हुए 10 साल अपने भाई से अलग रहे, उनके लिए ऐसी बयानबाजी सही नहीं.

भाजपा एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने इसे कांग्रेस का सियासी बयान बताया. उन्होंने कहा कि, जिस समिति ने पिक्चर गैलरी में तस्वीरों को फाइनल किया उसमे दीपक सिंह भी शामिल थे लेकिन तब आपत्ति नहीं की. अब लोकार्पण के समय सियासत कर रहे. विजय बहादुर पाठक ने कहा कि सावरकर प्रेरणा स्त्रोत है, ऐसे व्यक्ति की तस्वीर को लेकर राजनीति उचित नहीं.

ये भी पढ़ें.

महमूद हसन बने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, राम मंदिर के लिये दिया चंदा, पीएम मोदी से है खास नाता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bairagiwala Murder Case: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
बैरागीवाला मर्डर केस: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
Gorakhpur News: नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शहर काजी के नेतृत्व में CM के नाम ज्ञापन
गोरखपुर: नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शहर काजी के नेतृत्व में CM के नाम ज्ञापन
Ram Mandir Case Live: गोपाल राव और अनिल मिश्रा से SIT ने आठ घंटे तक की पूछताछ, राम मंदिर परिसर से लौटी
Live: गोपाल राव और अनिल मिश्रा से SIT ने आठ घंटे तक की पूछताछ, राम मंदिर परिसर से लौटी

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget