एक्सप्लोरर

Chitrakoot News: बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदों की दबंगई, परिवार को लात-घूसों और पत्थरों से पीटा

Chitrakoot Crime News: पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है. घटना के दौरान परिवार मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन किसी ने उनको नहीं बचाया.

Utttar Pradesh News: यूपी के चित्रकूट (Chitrakoot) जनपद में एक रोडवेज बस में सफर कर रहे परिवार को चलती बस में शोहदों को छेड़खानी से मना करना भारी पड़ गया है. दबंग शोहदों ने पीड़ित परिवार की जमकर लात-घूंसे और पत्थरों से पिटाई कर दी. इसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनको पुलिस (Chitrakoot Police) ने एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. मामला सीतापुर चौकी क्षेत्र के बेड़ीपुलिया चौराहे का है. यहां बांदा जिले के बदौसा कस्बे का रहने वाला एक परिवार अपनी बेटी का इलाज कराने के लिए बांदा डिपो की रोडवेज बस से चित्रकूट के जानकीकुंड अस्पताल आ रहा थे, तभी रास्ते में किशोरी और उसकी मां के साथ पीछे वाली सीट पर बैठे दबंग शोहदे अश्लील हरकतें करने लगे.

जब किशोरी और उसके परिजनों ने शोहदों का विरोध किया तो दबंगों ने उन्हें चित्रकूट में देख लेने की धमकी दी. इसके बाद जब बस बेड़ीपुलिया पहुंची और पीड़ित परिवार बस से नीचे उतरने लगा तो दबंग शोहदे वहां घात लगाए बैठे. दबंग और उनके साथियों ने पीड़ित किशोरी और उसकी मां सहित उनके परिजनों की लात-घूंसा और पत्थरों से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी. इसमें पीड़ित किशोरी और उसके भाई सहित 2 लोगों को गंभीर चोट आ गई और परिजनों को मामूली चोट आई है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं. पीड़ित परिवार ने 112 नंबर की पुलिस से मदद की गुहार लगाई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल में बैठे एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है.

किशोरी की मां ने क्या कहा
पीड़ित किशोरी की मां का कहना है कि दो युवक लगातार बस में उनको और उनकी बेटी को धक्का मार रहे थे जिसका उन्होंने विरोध किया था तो बेड़ी पुलिया में जब वह उतरने लगे तो होटल से कुछ युवक आकर दोनों आरोपियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट करने लगे. वह मदद की गुहार लगाते रहे लेकिन किसी ने उनको नहीं बचाया है. इसमें दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं.

पुलिस ने इसपर क्या बताया
वहीं इस मामले में क्षेत्राधिकारी कर्वी हर्ष पांडे का कहना है कि बस में सफर कर रहे पीड़ित परिवार द्वारा बताया गया है कि दो युवक उनके साथ बदतमीजी कर रहे थे जिसका उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ लात-घूंसा और पत्थरों से मारपीट की गई. शिकायत के बाद एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और दो अन्य को बाद में गिरफ्तार किया. पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

Mainpuri Bypoll: सपा-बीजेपी का जीत के दावे के बीच आंकड़ों से समझिए मैनपुरी उपचुनाव का पूरा गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget