एक्सप्लोरर

Chitrakoot: चित्रकूट में जुए के अड्डे पर छापेमारी देख मंदाकिनी नदी में कूदे दो जुआरी, एक की डूबने से मौत

चित्रकूट में जुए के अड्डे पर छापेमारी के दौरान दो युवक मंदाकिनी नदी में कूद गए. इनमें से एक ने तैरकर जान बचा ली लेकिन दूसरे युवक की डूब जाने से मौत हो गई.

UP News: चित्रकूट (Chitrakoot) जनपद में जुए (Gambling) के अड्डे पर छापा मारने गई पुलिस को देखकर दो जुआरी मंदाकिनी नदी (Mandakini) में कूद गए. नदी में कूदने पर एक जुआरी की मौत हो गई जिसका शव पुलिस कई घंटे बाद बरामद कर पाई. मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मछली मंडी भैरव पागा मुहल्ले का है जहां दिनदहाड़े चंदन रैकवार नाम का व्यक्ति नाल बंद जुआ खिला रहा था जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस से की थी. पुलिस इसी शिकायत पर छापेमारी करने पहुंची थी. 

पुलिस को देखते हुए मच गई जुआरियों में भगदड़

पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई लेकिन चंदन रैकवार मौके से भाग निकला और खिलाड़ी भी भाग निकले, लेकिन अपने आप को पुलिस से बचाने के लिए दो जुआरी नदी में कूद गए जिनमें से एक ने तैरकर जान बचा ली लेकिन एक जुआरी की मंदाकिनी नदी में डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने गोताखोर को बुलाकर उसके शव को नदी से बाहर निकलावा जिसकी पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है. शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है.

Barabanki Accident: सीएम योगी ने बाराबंकी दुर्घटना पर जताया शोक, घायलों के इलाज के दिए निर्देश

पुलिस के बयान को मृतक के पिता ने नकारा

घटना  सामने आने पर अपर एसपी चंद्रपाणी त्रिपाठी ने बताया कि 2 सितंबर को हमें एक सूचना प्राप्त हुई कि अनिल कुमार (22) शौच के दौरान नदी में डूब गया था, कल से सर्च ऑपरेशन चल रहा था. उसके पिता ने तहरीर दी थी कि वह रिश्तेदारी में गया था और शौच के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई. हालांकि मृतक के पिता और ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उनका कहना है कि अनिल की मौत पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई है. लड़के के पिता का कहना है कि उनका बेटा शौच के दौरान नहीं डूबा बल्कि उन्हें कॉल कर जानकारी दी गई थी कि जुए के अड्डे पर छापेमारी के दौरान उनका बेटा नदी में कूद गया था जिसमें उसकी मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें -

Badkot News: उत्तराखंड के बड़कोट में बड़ा हादसा, यमुना में गिरी कार, एक की हालत गंभीर, एक नदी में बहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget