एक्सप्लोरर

यूपी को मिला एक और लिंक एक्सप्रेस वे, 15 किलोमीटर के लिए 939.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Chitrakoot Link Expressway: उत्तर प्रदेश सरकार ने चित्रकूट एक्सप्रेस वे पर बड़ा फैसला लिया है. यह 4 लेन का होगा और भविष्य में इसे 6 लेन किया जा सकेगा.

उत्तर प्रदेश में चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस वे  पर राज्य सरकार ने अहम फैसला लिया है. यह लिंक एक्सप्रेस वे 4 लेन का होगा. इस संदर्भ में योगी सरकार ने 22 जुलाई, मंगलवार को फैसला लिया. इस 15 किलोमीटर के लिंक एक्सप्रेस वे के लिए 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आएगा. यह जानकारी योगी सरकार की कैबिनेट बैठक के बाद एक प्रेस वार्ता में दी गई. इस एक्सप्रेस वे को भविष्य में 6 लेन का भी किया जा सकता है.

बताया गया कि चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण इन्जीनियरिंग प्रोक्योरमेन्ट एवं कन्स्ट्रक्शन (ई०पी०सी०) पद्धति पर 04 लेन (06 लेन विस्तारणीय) चौड़ाई में किया जाना प्रस्तावित है. एक्सप्रेसवे वाराणसी-बांदा मार्ग (राष्ट्रीय मार्ग संख्या 35/76) के किमी0 267 पर जनपद चित्रकूट के भरतकूप के निकट से प्रारम्भ होकर राष्ट्रीय मार्ग 135 बी0जी0 पर जनपद चित्रकूट में ग्राम अहमदगंज में समाप्त होगा.

जानकारी दी गई कि एक्सप्रेसवे की प्रस्तावित लम्बाई 15.172 किमी0 एवं लागत रुपये 939.67 करोड़ है. चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण ई०पी०सी० पद्धति पर कराये जाने एवं 15.172 किमी0 लम्बाई में रुपये 939.67 करोड़ की लागत से गठित प्रायोजना प्रस्ताव पर मा० मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है. निर्णय से एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य हेतु राज्य सरकार से सम्भावित व्यय-भार लागत रुपये 939.67 करोड़ है. उक्त प्रस्ताव में केन्द्र सरकार द्वारा किसी प्रकार की भागीदारी अपेक्षित/प्रस्तावित नहीं है.

बताया गया कि ई०पी०सी० पद्धति पर निविदा के माध्यम से निर्माणकर्ता संस्था का चयन की प्रक्रिया करते हुए निर्माण कार्य हेतु 548 दिवस एवं निर्माण कार्य समाप्ति के उपरान्त 05 वर्षों तक अनुरक्षण कार्य, मंत्रिपरिषद के अनुमोदन से परियोजना को समयबद्धरूप से पूर्ण किया जा सकेगा. बुन्देलखण्ड के प्रारम्भिक बिन्दु से चित्रकूट घाम तक एक्सप्रेसवे का निर्माण हो जाने से पर्यटन क्षेत्र में विकास तीव्रगति से होगा एवं सुदूर क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों को सुगम एवं तीव्र यातायात सुविधा उपलब्ध हो सकेगी.

योगी सरकार ने यूपी के युवाओं के लिए किया बड़ा ऐलान, अब मोबाइल नहीं मिलेगा टैबलेट, 2,000 करोड़ होंगे खर्च

निर्णय से चित्रकूट एक्सप्रेसवे परियोजना के निर्माण के क्रियान्वयन से प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 38 लाख मानव दिवस सृजित होना सम्भावित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget