एक्सप्लोरर

Chitrakoot: चित्रकूट में दिवाली के साथ शुरू हुआ 'गधा मेला', ऐसे-ऐसे नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में गधा मेले में पांच हजार से डेढ़ लाख की कीमत वाले गधे बेचने के लिए लाए गए हैं. यहां एक गधा 61 हजार में बिका है और वह इस मेले में बिका अब तक का सबसे महंगा गधा है.

UP News: चित्रकूट (Chtrakoot) में तीन दिवसीय गधा मेले (Donkey Fair) का आयोजन किया गया है जिसके दूसरे दिन हजारों की तादाद में गधे, घोड़े और खच्चर लेकर व्यापारी खरीद-फरोख्त करने के लिए पहुंचे. बताया जाता है कि इसे मुगल शासक औरंगजेब ने मंदाकिनी नदी (Mandakini River) के तट पर शुरू करवाया था. तब से यह परंपरा लगातार जारी है. दीपावली (Diwali) के दिन से शुरू होने वाले इस मेले में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई प्रदेशों से गधों के विक्रेता और खरीददार जुटते हैं. इस बार के मेले में बॉलीवुड सुपर स्टार के नाम वाले गधों की सबसे अधिक डिमांड देखने को मिली है. 

अच्छी कदकाठी वाले गधे की होती है नीलामी

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के किनारे दीपावली पर्व के दौरान हर साल तीन दिवसीय ऐतिहासिक गधा मेले का आयोजन होता है. इस मेले में गधे को पशु धन मानने वाले देश के कई प्रांतों के विक्रेता और खरीददार एकत्रित होते हैं. इस मेले में पांच हजार से लेकर डेढ लाख तक के अलग-अलग नस्लों के गधे बेचने के लिए लाए जाते हैं. इसके अलावा जिस गधे की कदकाठी ज्यादा आकर्षक होती है. उसकी सार्वजनिक नीलामी की जाती है. इस बार के गधा मेले में सबसे महंगा गधा 61 हजार का बेचा गया है. गधे मेले में अनुमान के मुताबिक तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में करीब एक से डेढ़ करोड़ तक का कारोबार होता है.

इस वजह से आकर्षण का केंद्र बना मेला

बताया जा रहा है कि  यूपी और एमपी शासन इस ऐतिहासिक मेले को प्रोत्साहन नहीं दे रहा है. इससे विक्रेता और खरीददार व्यापारियों की संख्या घटती जा रही है. इस ऐतिहासिक मेले के संयोजक राजेश पांडेय ने बताया है कि जब मुगल बादशाह औरंगजेब जब चित्रकूट पहुंचे उस समय उनके काफिले के सारे जानवर बीमार पड़ गए थे. इसी दौरान उन्‍होंने गधे मेले का आयोजन किया. इस मेले से ही गधे और खच्चरों को खरीदकर अपनी सेना के मेले में शामिल किया था. इसलिए इस मेले का ऐतिहसिक महत्व है. चित्रकूट में लगने वाले गधा मेले में शाहरुख खान, सलमान खान और हेमा जैसे फिल्मी सितारों के नाम वाले गधे बिक रहे हैं. यही वजह है कि मेला आकर्षण का केंद्र है.

ये भी पढ़ें -

UP: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की पतंगबाजी, उड़ाए PM मोदी-CM योगी की तस्वीर वाले पतंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget