एक्सप्लोरर

Priyanka Gandhi in Chitrakoot: चित्रकूट में प्रियंका गांधी का महिलाओं के साथ संवाद, कहा- हक पाने के लिए खुद ही आगे आना होगा

Priyanka Gandhi in Chitrakoot: प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में करीब एक दर्जन महिलाओं ने भी अपनी बात रखी. कार्यक्रम में शरीक हुई महिलाएं उत्साहित नजर आ रही थीं.

UP Election 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज चित्रकूट में महिलाओं के साथ संवाद कर यूपी में पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज किया. इस कार्यक्रम में महिलाओं की भारी भीड़ जुटाकर उन्होंने जहां एक तरफ शक्ति प्रदर्शन किया तो वहीं दूसरी तरफ महिलाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने की कोशिश की. उन्होंने यूपी में 32 सालों से वनवास झेल रही कांग्रेस की मझधार में फंसी नैया को उस चित्रकूट से पार लगाने की कोशिश की, जहां से त्रेता युग में भगवान राम का वनवास शुरू हुआ था. चित्रकूट में प्रियंका गांधी वाड्रा का यह कार्यक्रम मंदाकिनी नदी के दूसरी तरफ उस राम घाट पर हुआ जो मध्य प्रदेश में आता है.

यहां घाट की सीढ़ियों पर 10,000 से ज्यादा महिलाओं की भीड़ जुटाकर प्रियंका गांधी ने यूपी की सियासत को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की. इस कार्यक्रम में गुलाबी गैंग की डेढ़ हजार से ज्यादा महिलाओं ने खास गुलाबी ड्रेस में शिरकत की. प्रियंका गांधी ने आधी आबादी को रिझाने की भरपूर कोशिश की. 20 मिनट के भाषण में उन्होंने कहा कि यूपी के विधानसभा चुनाव में वह 40 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट देंगी, लेकिन उनकी कोशिश होगी कि लोकसभा चुनाव में आधी आबादी को आधी हिस्सेदारी यानी 50 फ़ीसदी टिकट मिले. उन्होंने महिलाओं को स्कूटी व स्मार्टफोन देने, बिजली का बिल माफ व हाफ करने समेत पुरानी घोषणाओं को एक बार फिर दोहराया.

प्रियंका गांधी के भाषण से पहले संवाद कार्यक्रम में तकरीबन एक दर्जन महिलाओं ने भी अपनी बातें रखीं. कार्यक्रम में आई महिलाएं प्रियंका गांधी का भाषण सुनकर उत्साहित नजर आ रही थीं और ज्यादातर कांग्रेसी पार्टी को वोट देने व समर्थन करने की भी बातें कर रही थीं. प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने 20 मिनट के भाषण में कई बार कहा कि महिलाओं को अपना हक पाने के लिए खुद ही आगे आना होगा. सियासत में अपनी हिस्सेदारी बढ़ानी होगी. खुद जागरूक होना होगा. महंगाई बढ़ाने व अत्याचार करने वाले वाली सरकार को उखाड़ फेंकना होगा और उसी पार्टी को समर्थन करना होगा जिसकी अगुवाई कोई महिला करती हो.

इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं से कई बार हाथ उठाकर हुंकार भी भरवाई. चित्रकूट में उन्होंने सबसे पहले मंदाकिनी नदी के किनारे स्थित मत गजेंद्र नाथ के मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना की. इसके बाद उन्होंने नाव से मंदाकिनी नदी पार की. यूपी से नाव पर चढ़कर वह दूसरी तरफ यानी मध्य प्रदेश की सीमा में दाखिल हुईं और वहां घाट पर ही महिलाओं से उनका संवाद हुआ. इसके बाद उन्होंने कामतानाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और 5 किलोमीटर लंबी परिक्रमा भी की. इस मौके पर एबीपी चैनल से की गई खास बातचीत में प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी नेता सलमान खुर्शीद के विवादास्पद बयान से पल्ला झाड़ा और साफ तौर पर कहा कि सलमान खुर्शीद का बयान उनकी निजी सोच है.

सलमान खुर्शीद के 'हिंदुत्व' वाले बयान पर प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया, abp न्यूज़ से कही ये बात

Farmers Protest: किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने राकेश टिकैत को बताया आतंकी, कहा- तिहाड़ जेल कर रही इंतजार

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget