एक्सप्लोरर

चिराग पासवान की पार्टी के सांसद ने CM योगी से की मुलाकात, सामने आई ये तस्वीर

Yogi Adityanath News: एनडीए की सहयोगी चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (आर) की सांसद शांभवी चौधरी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं.

Yogi Adityanath News: केंद्र सरकार में एनडीए की सहयोगी चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (आर) की युवा सांसद शांभवी चौधरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. शांभवी ने सीएम योगी को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया. इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है. इस दौरान उनके साथ सायण कुणाल भी मौजूद रहें. 

सीएम योगी आदित्यनाथ के दफ्तर की ओर से इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर की गई है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- 'मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से आज लखनऊ में बिहार के समस्तीपुर लोक सभा क्षेत्र की माननीय सांसद श्रीमती शाम्भवी जी ने शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर श्री सायण कुणाल जी भी उपस्थित रहे.' इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सियासी हलचल तेज़ हो गई है. 

सीएम योगी से मिलीं LJP सांसद शांभवी
ये मुलाकात इसलिए भी अहम हो जाती है क्योंकि लोकजनशक्ति पार्टी साल 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में पूरे दमख़म के साथ उतरने की तैयारी में जुटी है. पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार के समस्तीपुर से एलजेपी सांसद शांभवी चौधरी को उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी बनाया है. उन्हें उत्तर प्रदेश में एलजेपी के संगठन को मज़बूत करने की ज़िम्मेदारी दी गई है. जिसके बाद से शांभवी चौधरी यूपी में सक्रिय दिखाई दे रही हैं. 

यूपी का सहप्रभारी बनाए जाने के बाद बुधवार को शांभवी चौधरी पहली बार अयोध्या पहुंची, जहां उन्होंने रामलला के दर्शन और पूजन किए. इस दौरान उन्होंने कहा कि एलजेपी 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. चिराग पासवान चाहते हैं कि जिस तरह बिहार में उनकी अहम भूमिका है उसी तरह यूपी में भी उनकी पार्टी सियासी भूमिका निभाए. जिसे देखते हुए उन्हें यूपी में एलजेपी के संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है. 

शांभवी चौधरी ने कहा कि हम यूपी में अपनी पार्टी को नई पहचान देने के लिए काम करेंगे. एलजेपी दूसरे दलों को तोड़ने पर नहीं बल्कि अपनी ज़मीन बनाने में भरोसा करती है. बता दें कि एलजेपी के संस्थापक रामविलास पासवान 1985 में यूपी विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. 

यूपी में कांग्रेस के गढ़ BJP का प्लान बेकार, अभियान फेल! नहीं दिख रहा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget