एक्सप्लोरर

Noida News: दो ई-रिक्शा में हुई भीषण टक्कर, मां की गोद से गिरा डेढ़ साल का बच्चा, सिर में चोट के बाद मौत

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में दो ई-रिक्शा के बीच टक्कर होने के कारण एक महिला की गोद में बैठा बच्चा नीचे गिर गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक मासूम की जान चली गई. यहां नयाबांस गांव के पास मंगलवार (3 जून) रात दो ई-रिक्शा के बीच टक्कर होने के कारण एक महिला की गोद में बैठा बच्चा नीचे गिर गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

अस्पताल ले जाने के बावजूद नहीं बचा बच्चा

नोएडा में ‘फेस-वन’ के थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि सेक्टर-16 की जे जे कॉलोनी निवासी ज्योति अपने डेढ़ साल के बच्चे राघव के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर नयाबांस गांव जा रही थी, तभी गांव के पास एक और ई-रिक्शा चालक ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी और ज्योति की गोद में बैठा हुआ राघव नीचे गिर गया. उन्होंने बताया कि राघव के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई.

6 महीने पहले हुई थी बच्चे के पिता की मौत

अमित कुमार मान ने यह बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि बच्चे के पिता अशोक की छह माह पूर्व किसी बीमारी के कारण मौत हो गई थी.

दर्दनाक हादसे में बच्ची की मौत 

उत्तर प्रदेश के बदायूं के बिसौली से भी कुछ दिन पहले एक ऐसा ही दर्दनाक हादसा सामने आया था, जहां पर ई-रिक्शा की टक्कर से पिता की गोद से मासूम बच्ची गिर गई और उसके ऊपर से ई- रिक्शा गुजर गया, जिससे मासूम लड़की की मौत हो गई. हादसे के बाद ई-रिक्शा छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया.

यह भी पढ़ें -

जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग पर क्या है बीजेपी की राय? राज्यसभा सांसद ने कर दिया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
Embed widget