एक्सप्लोरर

जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग पर क्या है बीजेपी की राय? राज्यसभा सांसद ने कर दिया खुलासा

Justice Yashwant Verma: बीजेपी सांसद बृजलाल ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ लाए जा रहे महाभियोग प्रस्ताव के फैसले का समर्थन किया है. उन्होंने जस्टिस वर्मा को न्याय व्यवस्था के लिए धब्बा बताया.

Justice Yashwant Verma: केंद्र की मोदी सरकार जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के लिए महाभियोग लाने की तैयारी में जुट गई है. आगामी मानसून सत्र में ये प्रस्ताव लाया जा सकता है. जिस पर बीजेपी सांसद बृजलाल का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है और जस्टिस वर्मा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वो देश की न्याय व्यवस्था पर काला धब्बा बन गए हैं. उन्हें महाभियोग के जरिए हटा देना चाहिए. 

बीजेपी सांसद बृजलाल ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाए जाने पर कहा कि- मैं इसका समर्थन करता हूं. वो ज्यूडिशियरी के नाम पर धब्बा बन गए हैं. उनको या तो अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए और अलग वो इस्तीफा नहीं देंगे तो उनके ख़िलाफ़ महाभियोग लाकर उन्हें हटाया जाएगा.

जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग लाएगी सरकार
दरअसल केंद्र सरकार जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ मानसून सत्र में महाभियोग प्रस्ताव लाएगी. इस संबंध में तत्कालीन चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने भी दलों से उनके ख़िलाफ कार्रवाई के लिए सहमति बनाने की सिफारिश की है. सूत्रों के मुताबिक इसके लिए संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजु को सभी दलों में सर्वसम्मति बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. ताकि महाभियोग प्रस्ताव पर सहमति बनाई जा सके. 

दरअसल जस्टिस वर्मा के घर पर स्टोर रूम में आग लगे के बाद बड़ी मात्रा में 500-500 के जले नोट मिलने की बात सामने आई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन सीजेआई संजीव खन्ना ने आरोपों की जांच के लिए तीन जजों का जांच कमेटी बनाई थी. जो राष्ट्रपति के पास भेजी गई है. इस रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि की गई है. जिसके बाद अब ये प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है. 

बता दें कि बीजेपी सांसद बृजलाल ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश गए डेलीगेशन का भी हिस्सा थे. वो जेडीयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व वाले डेलीगेशन का हिस्सा थे जो सिंगापुर, जापान, साउथ कोरिया, मिलेशिया और इंडोनेशिया का दौरा करके भारत लौट आया हैं. इस दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि हमने सभी देशों के सामने अपनी बात रखी है. सभी देश आतंकवाद को खत्म के लिए हमारे साथ थे. हमने समझाया आज आतंकवाद से हम परेशान है कल आप भी हो सकते हैं.

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget