एक्सप्लोरर

कैफे कॉफी डे के चेयरमैन वी.जी. सिद्धार्थ सोमवार शाम से लापता, कंपनी शेयर में 20 प्रतिशत गिरावट

मशहूर कॉफी रेस्तरां के संस्थापक वी जी सिद्धार्थ सोमवार से लापता हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुये बताया कि वे सक्लेशपुर जाने के लिये निकले थे लेकिन अचानक उन्होंने अपने ड्राइवर से कहा कि मंगलुरु चलो। तब से अबतक कोई खबर नहीं है।

नयी दिल्ली, एजेंसी। कैफे कॉफी डे (सीसीडी) ब्रांड नाम से कॉफी रेस्तरां चलाने वाली कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइजेज के संस्थापक, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक वी. जी. सिद्धार्थ सोमवार की शाम से लापता हैं। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में इसकी पुष्टि की। कंपनी ने कहा, ''कॉफी डे एंटरप्राइजेज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक वी. जी. सिद्धार्थ से कल शाम से संपर्क नहीं हो पा रहा है। हम संबंधित प्राधिकारियों की मदद ले रहे हैं।''

कंपनी ने कहा, ''कंपनी का प्रबंधन पेशेवर लोगों के हाथ में है। इसका नेतृत्व प्रतिस्पर्धी लोग कर रहे हैं जो कारोबार का सुचारू संचालन सुनिश्चित करेंगे।'' इस खबर के बाद बीएसई पर सीसीडी का शेयर 20 प्रतिशत तक गिर गया और यह 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर 154.05 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है।

सिद्धार्थ, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस. एम. कृष्णा के दामाद हैं। पुलिस के मुताबिक वह सक्लेश्पुर जा रहे थे लेकिन अचानक उन्होंने अपने चालक से मंगलुरु चलने को कहा। दक्षिण कन्नड़ जिले के कोटेपुरा इलाके में नेत्रवती नदी पर बने पुल के पास वह कार से उतर गए और उन्होंने चालक से कहा कि वह टहलने जा रहे हैं।

दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त सेंथिल शशिकांत सेंथिल ने से कहा, ''उन्होंने (सिद्धार्थ) चालक से उनके आने तक रुकने को कहा। जब वह दो घंटे तक वापस नहीं आए तो चालक ने पुलिस से सम्पर्क कर उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।''

उन्होंने बताया कि 200 से अधिक पुलिसकर्मी और गोताखोर 25 नौकाओं के जरिए उनकी तलाश कर रहे हैं। उपायुक्त ने बताया कि खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है। मंगलुरु के पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने एक संदेश में कहा, ''तलाश में स्थानीय मछुआरों की मदद ली जा रही है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने किन किन लोगों से फोन पर बात की थी।''

कांग्रेस विधायक यू.टी. खादर मौके पर पहुंचे और उन्होंने समाचार चैनलों से कहा कि पुलिस ''सभी पक्षों'' पर गौर कर रही है। ''तलाश जारी है''।

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा बंगलुरु में एस.एम कृष्णा से मिलने उनके घर पहुंचे और उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी. के. शिवकुमार भी कृष्णा के घर पहुंचे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांधी जयंती पर CM योगी का संदेश, बोले- गांव विकास की पहली इकाई
गांधी जयंती पर CM योगी का संदेश, बोले- गांव विकास की पहली इकाई
बेटे की तलाश में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे परिजन, '3 महीने से...'
बेटे की तलाश में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे परिजन, '3 महीने से...'
अयोध्याः राम मंदिर के कर्मचारियों की वेरिफिकेश प्रक्रिया तेज, परिवार की मांगी गई डिटेल
अयोध्याः राम मंदिर के कर्मचारियों की वेरिफिकेश प्रक्रिया तेज, परिवार की मांगी गई डिटेल
'कचौड़ी-पकौड़ी से बाहर नहीं निकल पा रहे अखिलेश', संजय निषाद ने कसा तंज
'कचौड़ी-पकौड़ी से बाहर नहीं निकल पा रहे अखिलेश', संजय निषाद ने कसा तंज

वीडियोज

YRKKH: Maira को ढूंढने में नाकाम Armaan-Abhira, दादी सा के सामने फूट-फूटकर रोई Abhira!
Bollywood News: दृश्यम 3 में लौटा विजय सालगांवकर, क्या इस बार खुल जाएगा 11 साल पुराना राज? (02.10.26)
Archit Kaushik ने Elvish Yadav, Siwet Tomar के Elimination और Bigg Boss 20 पर की बात
Bali ने Rise & Fall, The Alliance, Salman Khan और Honey Singh-Badshah पर की बात
Thugesh ने Elvish Yadav, “Better Luck Next Time” और ECL 3 पर की बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
Exclusive: 'बहुत इफैक्ट किया है', 'मिर्जापुर' के बाद श्वेता त्रिपाठी को सता रहा 'टाइप कास्ट' का डर?
एक्सक्लूसिव: 'बहुत इफैक्ट किया है', 'मिर्जापुर' के बाद श्वेता त्रिपाठी को सता रहा 'टाइप कास्ट' का डर?
क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे युजवेंद्र चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं
क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'टूट चुकी थी, समझ नहीं आ रहा था क्या करूं', स्मित मच्छार की पत्नी सोनल का छलका दर्द
'टूट चुकी थी, समझ नहीं आ रहा था क्या करूं', स्मित मच्छार की पत्नी सोनल का छलका दर्द
CJP Protest Live: शिवाजी पार्क से दीपके की हुंकार, ज्ञानेश के इस्तीफे तक चलेगा प्रदर्शन
LIVE: शिवाजी पार्क से दीपके की हुंकार, ज्ञानेश के इस्तीफे तक चलेगा प्रदर्शन
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
Embed widget