एक्सप्लोरर

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर मायावती की प्रतिक्रिया, कहा- 'इनकी मूर्तियों को...'

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि महाराष्ट्र की तरह अन्य किसी भी राज्य में खुद मूर्ति गिरने पर, संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ना कि इसकी आड़ में कोई राजनीति होनी चाहिए.

Mayawati News: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने का मामले में सियासत गरमाई हुई है. विपक्षी दल लगातार इस मुद्दे पर बीजेपी और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं. इसी क्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और इस मामले पर हो रही सियासत को गलत बताया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.  

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'किसी भी समुदाय और धर्म से जुड़े राजा, महाराजाओं, संतों, गुरुओं-महापुरुषों के किसी भी मामले में नकारात्मक नहीं बल्कि सकारात्मक सोच रखनी चाहिए, इसकी आड़ में कोई भी राजनीति करना ठीक नहीं.'

'शिवाजी की मूर्ति पर हो रही सियासत गलत'
मायावती ने पोस्ट में आगे लिखा, 'इनकी मूर्तियों को लगाने और नाम रखने आदि का भी इस्तेमाल, सकारात्मक नजरिए से होना चाहिए, ना कि इनकी आड़ में किसी भी प्रकार का द्वेष पूर्ण और राजनीतिक स्वार्थ छिपा होना चाहिए, जो अब देखने के लिए मिल रहा है. अति दुर्भाग्यपूर्ण.

महाराष्ट्र की तरह अन्य किसी भी राज्य में खुद मूर्ति गिरने पर, संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ना कि इसकी आड़ में कोई राजनीति होनी चाहिए, तो यही बेहतर होगा.'

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी की मूर्ति आठ महीने में ही गिर गई. जिसके बाद से विरोधी दल इसे लेकर हमलावर है. महा विकास अघाड़ी ने इसके विरोध में जोड़ो मारो आंदालन छेड़ दिया है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधुदुर्ग में शिवाजी की मूर्ति टूटने की घटना पर माफी मांगी है. उन्होंने छत्रपति शिवाजी को पूजनीय बताया.  इस मामले में पुलिस की कार्रवाई भी की जा रही है. 

इस मामले में मालवण पुलिस ने मूर्तिकार जयदीप आप्टे और स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट-ठेकेदार चेतन पाटिल के खिलाफ 26 अगस्त को मामला दर्ज किया था. 30 अगस्त को पुलिस ने चेतन पाटिल को गिरफ्तार कर लिया. वहीं 4 सितंबर बुधवार को दूसरे आरोपी जयदीप आप्टे को भी गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बाद से ही वो फ़रार चल रहा था.

योगी के मंत्री बोले- 10 साल से नहीं हुआ कोई आतंकी हमला, पुलवामा को बताया पहले की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget