एक्सप्लोरर

छठ घाटों पर बन रही बेदियां, हो रही साफ सफाई, बाजारों में दिखी रौनक, जमकर हुई खरीदारी

Chhath Puja 2024: उत्तराखंड में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं. छठ पूजा को पूर्वांचल समाज का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है. बाजारों में व्रत सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है.

Uttarakhand News Today: पूर्वांचल समाज का सबसे बड़ा त्यौहार छठ पूजा की शुरुआत बिहार से हुई थी, लेकिन आज ये त्योहार भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में पूर्वांचल समाज के लोगों के जरिये बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद में भी जगह-जगह पर पूर्वांचल समाज के जरिये छठ घाटों पर बेदी का निर्माण और घाट की साफ सफाई की जा रही है. 

छठ पूजा की रौनक बाजारों में देखने को मिल रही है. बाजार में व्रत में प्रयोग होने वाली सभी सामाग्रियों की लोग जोरशोर से खरीदारी कर रहे हैं. इस दौरान बाजारों में कई अन्य सामानों की भी खूब बिक्री हो रही है. सामानों की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजारों का रुख कर रहे हैं.

घाटों-बेदियों की साफ सफाई जारी
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद में रहने वाले पूर्वांचल समाज के लोग छठ पूजा की तैयारी में व्यस्त हैं. जिले के तमाम छठ घाटों पर पूर्वांचल समाज के लोग साफ-सफाई के साथ-साथ घाटों पर बेदियों का निर्माण और मरम्मत का कार्य कर रहे हैं. श्रद्धालु अपनी- अपनी बेदी को रंग बिरंगे रंगों से सजा रहे हैं. छठ पूजा कमेटियों ने घाटों के आसपास की सजावट भी शुरू कर दी है. 

इन जिलों में होती छठ की धूम
देव भूमि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार, देहरादून के साथ- साथ अन्य कई जनपदों में पूर्वांचल समाज के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं. छठ पूजा पर इन जनपदों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ नदी, तालाब और अस्थाई रूप से तैयार घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं डुबकी लगाते हैं और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर अपना व्रत पूरा करते हैं.

पूर्वांचल का सबसे बड़ा त्योहार
छठ पूजा समिति के सदस्य चंदन जायसवाल ने बताया कि छठ पूजा पूर्वांचल समाज का सबसे बड़ा त्योहार है. इस त्योहार को पूर्वांचल समाज के लोग बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं. दीपावली के अगले दिन से छठ घाटों की साफ- सफाई और छठ बेदी के निर्माण और मरम्मत का कार्य शुरू हो गया था.

छठ पूजा समिति के सदस्य चंदन जायसवाल ने आगे बताया कि छठ पूजा को अब पूर्वांचल समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोग भी बड़ी संख्या में मनाते हैं. उन्होंने बताया कि इस मौके पर बहुत सारे लोग छठ घाट पर पहुंचकर छठ मैया की अराधना करते हैं.

ये भी पढ़ें: अश्लील वीडियो मामले में यूनुस चौधरी की बढ़ी मुश्किलें, छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget