एक्सप्लोरर

Chaurichaura: चौरीचौरा में हुए उपद्रव मामले में 56 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, हटाए गए एसडीएम

Gorakhpur: चौरीचौरा में हुए उपद्रव मामले में शासन के आदेश पर डीएम ने एसडीएम अनुपम मिश्रा को हटा दिया है. मामले में 56 उपद्रवियों के खिलाफ नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है.

Gorakhpur News: गोरखपुर के चौरीचौरा में 25 मार्च को सेना के जवान को शहीद का दर्जा दिलाने को लेकर हुए उपद्रव के मामले में एक के बाद एक एक्‍शन हो रहा है. जांच के बाद लापरवाही के मामले में शासन के आदेश पर डीएम ने चौरीचौरा के एसडीएम अनुपम मिश्रा को हटा दिया है. उन्‍हें कार्यालय से संबद्ध किया गया है. इस मामले में पुलिस ने 56 उपद्रवियों के खिलाफ नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया. 25 हजार के ईनामी तीन सपा नेताओं के साथ पुलिस ने उपद्रवियों के पोस्‍टर चस्‍पा कर पहचान करने वालों को पुरस्‍कार देने की घोषणा भी की है.

पुलिस ने चस्पा किये पोस्टर

गोरखपुर के चौरीचौरा और झंगहा में पुलिस ने एक दर्जन से अधिक जगहों पर उपद्रवियों के पोस्‍टर चस्‍पा किए हैं. रेलवे स्‍टेशन, गली-चौक और चौराहों पर पोस्‍टर चस्‍पा कर उनकी पहचान करने वालों को पुरस्‍कार देने की घोषणा भी की गई है. इसके साथ ही पुलिस ने पहचान करने वालों का नाम गोपनीय रखने की बात भी कही है. गोरखपुर के चौरीचौरा के एसडीएम अनुपम मिश्रा को हटाकर ऑफिस से अटैच कर दिया गया है. शासन के आदेश पर जांच के बाद लापरवाही बरतने पर ये कार्रवाई जिलाधिकारी विजय किरण आनंद ने की है.

Uttarkashi News: पर्यटकों के लिए खुला उत्तरकाशी का गंगोत्री नेशनल पार्क और गरतांग गली, जानें क्यों है आकर्षण का केंद्र

उपद्रवियों की तलाश में जुटी पुलिस

गोरखपुर के चौरीचौरा और झंगहा में अलग-अलग जगहों पर पुलिसवालों को पोस्‍टर चस्‍पा करते हुए देखा जा सकता है. राहगीर और यात्री उपद्रवियों के पोस्‍टर देखकर उनकी पहचान करने में जुटे हुए हैं. 25 मार्च को सेना के जवान धनंजय यादव को शहीद का सम्‍मान देने को लेकर उपद्रवियों ने चौरीचौरा के भोपा बाजार में चक्‍काजाम करने के साथ आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ भी की थी. इस दौरान चौरीचौरा में ट्रेन भी रोकी गई थी.

पुलिस ने इस मामले में सपा नेता मनुरोजन यादव, नरसिंह यादव और अरविंद यादव को मुख्‍य आरोपी बनाया है. इनके ऊपर 25-25 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया है. इस मामले में एसएसपी ने पूर्व में झंगहा एसओ संतोष अवस्‍थी को लापरवाही बतरने में सस्‍पेंड कर दिया था. इसके बाद प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा सुबोध कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया. अब पुलिस ने उपद्रवियों के पोस्‍टर चस्‍पा कर उनकी तलाश में जुटी है.

इतने लोगों पर दर्ज है केस
 
इस मामले में सीओ चौरीचौरा डॉ. अखिलानंद उपाध्‍याय ने कहा कि उपद्रवियों के पोस्‍टर चस्‍पा किए गए हैं. इस मामले में 56 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है. इनमें 14 गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. पहचान बताने वालों को एक हजार रुपए पुरस्‍कार दिया जाएगा. उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा. इसके साथ ही पुलिस किसी भी निर्दोष, बेगुनाह और नाबालिग को जेल नहीं जाने देगी. पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही पुलिस कार्रवाई करेगी.

सपा नेताओं की भी तलाश जारी

गोरखपुर पुलिस ने सीओ डॉ. अखिलानंद उपाध्‍याय के नेतृतव और प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा मनोज कुमार पाण्डेय और प्रभारी निरीक्षक झंगहा राजेन्‍द्र मिश्रा के निर्देशन में शुक्रवार को चौरीचौरा के भोपा बाजार, चौरीचौरा बस स्टेशन, मुण्डेरा बाजार, रेलवे स्टेशन, तहसील चौरीचौरा, सरदारनगर, फुटहवा ईनार, झंगहा, नई बाजार, गौबडौर आदि सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर चिपकाकर उपद्रवियों की पहचान करवाने के लिए पब्लिक में जागरूकता फैलाने का काम शुरू किया गया है. पुलिस मुख्‍य आरोपी तीन सपा नेताओं की भी सरगर्मी के साथ तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें-

Yaqoob Qureshi News: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और परिवार का विवादों से है पुराना नाता, इन आठ मामलों में खूब बटोरीं सुर्खियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क
अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget