एक्सप्लोरर

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भक्तों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं के भी खास इंतजाम

Chardham Yatra 2025: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा इस वर्ष ऐतिहासिक उत्साह के साथ आगे बढ़ रही है. विशेष रूप से केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है.

Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा इस वर्ष ऐतिहासिक उत्साह के साथ आगे बढ़ रही है. विशेष रूप से केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. अब तक रिकॉर्ड 1,69,942 श्रद्धालु भगवान केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं, जो श्रद्धा और विश्वास के साथ प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्थाओं का प्रमाण है.

स्वास्थ्य सेवाएँ मुस्तैद

केदारनाथ यात्रा मार्ग में स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए शासन और स्वास्थ्य विभाग ने समूचे रुद्रप्रयाग जनपद में व्यापक और सुदृढ़ इंतजाम किए हैं.यात्रा मार्ग पर 16 चिकित्सा इकाइयां तथा 4 मेडिकल रिलीफ कैंप स्थापित किए गए हैं, जो हर आवश्यक पड़ाव पर तीर्थयात्रियों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रहे हैं. इसके अलावा जिले के जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भी पूरी तरह सक्रिय हैं.इन चिकित्सा केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, नेब्युलाइज़र, स्ट्रेचर, तथा आपातकालीन प्राथमिक उपचार की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.

90 डॉक्टर तैनात

यात्रियों की सेवा में 90 डॉक्टर, 240 पैरामेडिकल स्टाफ, और 20 एम्बुलेंस तैनात किए गए हैं. इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने के लिए अन्य जनपदों से 18 विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी तैनाती की गई है, जो विभिन्न बीमारियों और आपातकालीन स्थितियों से निपटने में सक्षम हैं.

30 अप्रैल से शुरू यात्रा

यहां बता दें कि 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है. गंगोत्री और यमुनोत्री धाम 30 अप्रैल को खुल गए थे, जबकि दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले. 27 फरवरी से चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन शूरू हैं. अब तक 19 लाख से अधिक यात्री रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. सबसे ज्यादा यात्री केदारनाथ दर्शन को पहुंचे हैं. लगभग पौने दो लाख लोग अब तक दर्शन कर चुके हैं. इस बार यात्रियों की संख्या पिछली बार का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. उत्तराखंड सरकार ने भी चारधाम यात्रा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं.

(रुद्रप्रयाग से रोहित डिमरी की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
वाराणसी: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget