एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को ड्रोन से उपलब्ध कराई जाएगी दवाई, एंबुलेंस भी रहेगी तैनात

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा मार्ग के ऊंचे इलाकों में इमरजेंसी के दौरान दवाएं मुहैया कराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा. एंबुलेंस भी यात्रा मार्ग के विभिन्न प्वॉइंट्स पर तैनात रहेंगी.

Chardham Yatra 2023: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है. चारधाम यात्रा में इमरजेंसी के दौरान श्रद्धालुओं को ड्रोन (Drone) के जरिए दवाई उपलब्ध कराई जाएगी. इसके साथ ही सरकार श्रद्धालुओं के लिए थ्री लेयर की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत से मुलाकात के बाद यह बात कही. उन्होंने कहा कि लाखों तीर्थयात्री चारधाम की यात्रा करते हैं. कठिन रास्ते के चलते तीर्थयात्रियों के सामने आने वाली स्वास्थ्य चुनौतियां पिछले कई साल में बढ़ चुकी हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मंडाविया ने भारत सरकार से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया और कहा कि आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सर्वोत्तम संभव स्वास्थ्य देखभाल और स्वास्थ्य आपातकालीन बुनियादी ढांचा प्रदान किया जाएगा. उन्होंने बताया कि एंबुलेंस और स्ट्रोक वैन के एक मजबूत नेटवर्क की योजना यह सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है कि श्रद्धालुओं को समय पर ही रास्ते में उपचार मिल सके. उन्होंने कहा कि ये एंबुलेंस यात्रा मार्ग के विभिन्न प्वॉइंट्स पर तैनात रहेंगी. देश भर के मेडिकल कॉलेजों के पीजी छात्रों को मजबूत हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर के हिस्से के रूप में यात्रा मार्ग पर तैनात करने का प्रस्ताव है.

Umesh Pal Murder Case: विजय चौधरी की पत्‍नी बोली- 'उस्‍मान नाम काल्‍पनिक', प्रयागराज पुलिस पर लगाया फर्जी एनकाउंटर का आरोप

दवाएं मुहैया कराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा
इसके अलावा चारधाम यात्रा मार्ग के ऊंचे इलाकों में इमरजेंसी के दौरान दवाएं मुहैया कराने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा. बता दें कि हाल ही में ऋषिकेश एम्स ने ड्रोन के जरिए टिहरी तक दवा पहुंचाई थी. इसके साथ ही सरकार एम्स ऋषिकेश, दून मेडिकल कॉलेज और श्रीनगर मेडिकल कॉलेजों के साथ एक मजबूत रेफरल बैकएंड सिस्टम विकसित किया जा रहा है, जो विशेषज्ञ देखभाल के लिए नोडल के रूप में काम कर रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य के लिए ये उपाय कारगार साबित होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget