एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2022: चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए लगी लंबी कतार, दो महिलाएं हुई बेहोश

चारधाम यात्रा के औपचारिक शुभारंभ के दिन पंजीकरण के लिए चार घंटे से लाइन पर खड़ी दो महिला यात्री बेहोश हो गई, दोनों महिलाओं को तुरंत स्वास्थय विभाग के काउंटर में उपचार कराया गया.

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा के औपचारिक शुभारंभ के दिन पंजीकरण के लिए चार घंटे से लाइन पर खड़ी दो महिला यात्री बेहोश होकर नीचे गिर पड़ी. यह हाल तब था जब प्रदेश के दो कैबिनेट मंत्री चारधाम यात्रा को हरी झंडी दिखा रहे थे. परिजनों और साथ आए अन्य यात्रियों ने आनन-फानन में महिलाओं को आईएसबीटी स्थित स्वास्थ्य विभाग काउंटर पर प्राथमिक उपचार कराया. उसके बाद एक महिला यात्री को होश आया.

वहीं दूसरी महिला को अस्पताल भेजा गया. बृहस्पतिवार को वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और परिवहन मंत्री चंदन रामदास की मौजूदगी में भी यात्रा बस अड्डे पर यात्रियों को अव्यवस्थाओं का शिकार होना पड़ा. सर्वर डाउन होने के चलते पंजीकरण का काम भी कछुआ गति से चल रहा था.

यात्रियों में दिखा गुस्सा
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले से करीब 60 यात्रियों का दल चारधाम की यात्रा के लिए आया था. इनमें कई महिला यात्री भी थीं. यह यात्री सवा आठ बजे से पंजीकरण कराने के लिए लाइन पर लगे थे. करीब सवा 11 बजे एक महिला यात्री बेहोश होकर नीचे गिर पड़ी. लाइन में खड़े अन्य यात्रियों ने उसे जैसे तैसे उठाया. इसके बाद उसे आईएसबीटी स्थित स्वास्थ्य विभाग के काउंटर में उपचार के लिए लाया गया. इस बीच एक दूसरी महिला भी बेहोश हो गई. एक महिला को उपचार के बाद होश आ गया. जबकि दूसरी महिला को परिजन अस्पताल लेकर चले गए. यात्री चारधाम यात्रा की पंजीकरण व्यवस्थाओं से बेहद नाराज थे. कई यात्रियों ने अधिकारियों और कर्मचारियों के समक्ष भी गुस्सा जाहिर किया.

आईएसबीटी ऋषिकेश में चारधाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी, प्रेमानंद ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है. पंजीकरण काउंटर के पास ही स्वास्थ्य विभाग का भी काउंटर है. यहां मरीजों को तत्काल प्राथमिक उपचार देने की व्यवस्था है. सर्वर डाउन होने की वजह से परेशानी हो रही थी. लेकिन ऑफलाइन भी पंजीकरण किए जा रहे थे.

यह भी पढ़ें:

Loudspeaker Row: अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल मौलिक अधिकार नहीं- इलाहाबाद हाई कोर्ट

Uttar Pradesh News: पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट की बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने नहीं किया काम, आंदोलन की दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget