एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2021: 27 सितंबर को बंद रहेंगे केदार घाटी के बाजार, जानें- क्या है स्थानीय लोगों की मांग

Kedarnath Dham: ई-पास की अनिवार्यता को खत्म करने और केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) को पूर्ण रूप से खोलने की मांग को लेकर 27 सितंबर को सभी बाजारों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

Uttarakhand Kedarnath Dham Yatra: बिना ई-पास के केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) की यात्रा पर आ रहे यात्रियों को आधे रास्ते से ही वापस लौटाया जा रहा है. अभी तक बिना ई-पास के पहुंचे 900 से अधिक यात्रियों को गुप्तकाशी (Guptkashi), सोनप्रयाग (Sonprayag), अगस्त्यमुनि से वापस लौटाया जा चुका है. इस बीच यात्रा पर आने वाले यात्रियों की सीमित संख्या 800 होने के कारण स्थानीय लोगों को रोजगार भी नहीं मिल रहा है. जगह-जगह होटल-लॉज खाली हैं. ऐसे में केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) से जुड़े होटल-लॉज संचालकों ने 27 सितंबर को केदार घाटी बंद करने का निर्णय लिया है. 27 सितंबर को केदार घाटी के सभी होटल, लॉज और दुकानें बंद रहेंगी. होटल-लॉज संचालकों का कहना है कि ई-पास की अनिवार्यता को समाप्त करके पूर्ण रूप से यात्रा को खोला जाए. 

900 से अधिक यात्रियों को वापस भेजा गया  
हाईकोर्ट ने 18 सितंबर से चारधाम यात्रा को खोला था. सात दिन में ई-पास वाले 4 हजार से अधिक यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं. जबकि, बिना ई-पास वाले 900 से अधिक यात्रियों को दर्शन के ही वापस भेजा गया है. यात्री देश के विभिन्न हिस्सों से बाबा केदार के धाम पर पहुंच रहे हैं, लेकिन ई-पास ना होने के कारण वो बाबा केदार के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं, इसे लेकर यात्रियों में निराशा भी है. बिना ई-पास वाले यात्रियों को सोनप्रयाग, गुप्तकाशी, फाटा, अगस्त्यमुनि सहित अन्य यात्रा पड़ावों से वापस भेजा जा रहा है. कई यात्री ऐसे भी हैं, जो पहले ही ई-पास बुक करा रहे हैं, लेकिन अंतिम समय में वो यात्रा पर नहीं आ रहे हैं. ऐसे में जहां केदारनाथ धाम में एक दिन में 800 यात्रियों को पहुंचना था, वहीं मात्र 5 से 6 सौ के बीच ही यात्री पहुंच रहे हैं. 

नहीं मिल रहा है रोजगार  
ई-पास की अनिवार्यता को समाप्त करने और केदारनाथ यात्रा को पूर्ण रूप से खोलने की मांग को लेकर श्री केदारनाथ होटल एसोसिएशन ने 27 सितंबर को केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सभी बाजारों को बंद रखने का निर्णय लिया है. होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि 27 सितंबर को सोनप्रयाग, फाटा, रामपुर, गुप्तकाशी, शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ बाजार, चन्द्रापुरी, भीरी, अगस्त्यमुनि सहित केदार घाटी के सभी बाजार बंद रहेंगे. उन्होंने कहा कि ई-पास की बाध्यत को समाप्त करते हुए यात्रा पूर्ण रूप से खोली जानी चाहिए. ये यात्रा नाम मात्र की खुली है. लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है.

गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है 
रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि अभी तक 900 तीर्थ यात्रियों को बिना ई-पास के वापस भेजा गया है. सरकार और देवस्थानम बोर्ड की गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें:

UP Politics: यूपी कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी, बोले- जाति के अनुसार मंत्री बनाने से कुछ नहीं होगा 

Yogi Cabinet Expansion: यूपी में योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, जानें- कौन हैं शपथ लेने वाले नए 7 मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget