एक्सप्लोरर

Uttarakhand: चारधाम और हेमकुंड धाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जारी, अबतक 700 बसों की हुई एडवांस बुकिंग

Uttarakhand News: हेमकुंड धाम की यात्रा के लिए अब तक 2,88885 श्रद्धालुओं ने अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है जिसमें चारधाम भी शामिल है

Uttarakhand News: चारधाम सहित श्री हेमकुंड धाम की यात्रा के लिए अब तक 2,88885 श्रद्धालुओं ने अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है. संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के तहत अब तक करीब 700 बसों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. बीते दो सालों में  कोरोना संक्रमण के कारण चारधाम यात्रा प्रभावित रही है, इस साल अब तक सारी स्थिति अनुकूल है. जिसका असर चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की संख्या के रूप में दिख रहा है. 

तीन मई को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे

वर्ष 2013 की आपदा के बाद शासन की ओर से त्रिलोक सिक्योरिटी सिस्टम कंपनी को श्रद्धालुओं के फोटो मैट्रिक रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. इस साल व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है. एथिक्स इन्फोटेक कंपनी को यह काम सौंपा गया है. रजिस्ट्रेशन व्यवस्था आनलाइन कर दी गई है. जिसमें यात्रा को लेकर अच्छे रुझान देखने को मिल रहे हैं.अक्षय तृतीया यानी तीन मई को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे.

Loudspeaker Row: यूपी में धार्मिक स्थलों से हटाए गए 45 हजार से ज्यादा लाउडस्पीकर, 58 हजार की आवाज की गई कम

केदारनाथ धाम के कपाट छह मई और बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खुल जाएंगे. श्री हेमकुंड धाम के कपाट 22 मई को खुल रहे हैं.  रजिस्ट्रेशन करने वाली संस्था एथिक्स इन्फोटेक के माध्यम से इस वर्ष यात्रा के लिए शुक्रवार शाम तक 2,88885 श्रद्धालु अपना  रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. एथिक्स इन्फोटेक के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रेम अनंत ने बताया कि यमुनोत्री के लिए 47066, गंगोत्री के लिए 48806, केदारनाथ के लिए 105941, बदरीनाथ के लिए 84708 और श्री हेमकुंड धाम के लिए 2362 श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण कराया है.

700 बसों की एडवांस बुकिंग

संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के माध्यम से देश के कई प्रांतों से श्रद्धालुओं और उनके समूह ने बसों की एडवांस बुकिंग कराई है. संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के प्रभारी नवीन तिवाड़ी ने बताया कि 26 मई तक चारधाम के लिए 525 बसों की एडवांस बुकिंग संयुक्त रोटेशन के माध्यम से हो चुकी है. दो धाम के लिए 180 बसों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. उन्होंने बताया कि संयुक्त रोटेशन की ओर से इस वर्ष 1000 बसों का बेड़ा यात्रा के लिए उपलब्ध कराया गया है.

1200 ग्रीन कार्ड जारी

परिवहन विभाग की ओर से 18 अप्रैल से लेकर अब तक 12 सौ वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड जारी कर दिए गए हैं. सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि शुक्रवार को कुल 205 ग्रीन कार्ड जारी किए गए. अब तक 464 बस, तीन मिनी बस, 235 मैक्सी और 498 टैक्सी वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी कर दिए गए हैं. एक मई से अन्य प्रांतों के वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी.

Uttarakhand: यूपी में दोबारा सीएम बनने के बाद पहली बार अपने गांव पंचूर जाएंगे योगी आदित्यनाथ, मां से लेंगे आशीर्वाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, बनाई अब तक की सबसे बड़ी टीम
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, बनाई अब तक की सबसे बड़ी टीम
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
'99 चुनाव हार चुके हैं, आगे भी हारेंगे', राहुल गांधी के नेतृत्व पर बृजभूषण सिंह का निशाना
'99 चुनाव हार चुके हैं, आगे भी हारेंगे', राहुल गांधी के नेतृत्व पर बृजभूषण सिंह का निशाना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget