एक्सप्लोरर

सरकार की रोक के बाद बदरीनाथ धाम में रील बनाने पर 15 लोगों के मोबाइल जब्त, पुलिस ने वसूला जुर्माना

Uttarakhand News: उत्तराखंड में जारी चार धाम यात्रा में कई रिकॉर्ड कायम कर चुकी है. बदरीनाथ धाम में रील बनाने पर पुलिस ने 15 लोगों का मोबाइल जब्त कर जुर्माना वसूला है.

Char Dham Yatra 2024: बदरीनाथ धाम में यात्रियों के आने का सिलसिला बना हुआ है. बुधवार को 20,180 श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे. अभी तक कुल 1,78,521 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं, भीड़ अधिक होने के चलते श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है सुबह से शाम तक धाम में यात्रियों की चहल-पहल हुई है. श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने का पुलिस कर रही है.

बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर में बुधवार को रील और वीडियो बनाना 15 लोगों को भारी पड़ गया पुलिस ने सभी का चालान कर दिया और आठ घंटे तक उनके मोबाइल अपने पास जब्त रखे फिर देर शाम उनको उनके मोबाइल वापस कर दिए गए. सरकार ने चारो धामों में मंदिर परिसर में 50 मीटर के दायरे में रील बनाने और वीडियोग्राफी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया हुआ है. इसके बावजूद कुछ श्रद्धालु अपनी हरकतों से बाज नहीं जिस पर पुलिस ने मंदिर परिसर में मोबाइल से रील और वीडियो बनाते हुए 15 यात्रियों को पकड़ कर जुर्माना वसूला है.

23 हजार पार पहुंचा ग्रीन कार्ड का आकड़ा
उत्तराखंड में जारी चार धाम यात्रा में कई रिकॉर्ड कायम कर चुकी है. दस मई से शुरू हुई चारधाम अपने चरम पर है. राज्य सरकार चार धाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए हर प्रयास कर रही है. चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड का आंकड़ा 23 हजार पार हो गया है. टैक्सी के लिए सबसे ज्यादा ग्रीन कार्ड जारी हुए हैं. इससे परिवहन विभाग एक करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुका है.

 

चारधाम में मोबाइल फोन ले जाने पर सरकार ने लगाई रोक
चारधाम में मोबाइल फोन ले जाने पर सरकार ने लगाई रोक

संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने एबीपी लाइव को बताया कि चारधाम यात्रा के लिए चार अप्रैल से ग्रीनकार्ड बनाने का काम शुरू हुआ था जिसमे अब तक 23,662 ग्रीनकार्ड बन चुके हैं, इनमें बसों के 2,557, मिनी बसों के 3,665, मैक्सी कैब के 5,481, टैक्सी कैब के 11,959 ग्रीन कार्ड शामिल हैं. परिवहन विभाग को इन ग्रीन कार्ड से अब तक एक करोड़ 19 लाख 12 हजार 150 रुपये राजस्व प्राप्त हो चुका है. जो अपने आप में एक बड़ी बात है. उम्मीद जताई जा रही है कि ये आंकड़ा काफी बढ़ने वाला है.

नियम पालन नहीं करने पर 600 वाहनों का कटा चालान
आपको बता दे कि अब तक 17,986 ट्रिप कार्ड जारी किए जा चुके हैं. भद्रकाली, ब्रह्मपुरी, कुठालगेट व बाड़वाला चेकपोस्ट पर अब तक 11,142 वाहनों को चेक किया गया है, जिनमें से 600 वाहनों का विभिन्न अभियोगों में चालान किया गया है. परिवहन चेकिंग दल ने यात्रा मार्गों पर 18,176 वाहनों का चेक किया, जिनमें से 1,822 के चालान किए गए हैं. ये अभियान आगे भी जारी रहेगा.

वहीं संयुक्त रोटेशन की 1,533 बसों के माध्यम से 48,485 यात्रियों, परिवहन निगम की 163 बसों के माध्यम से 5,252 यात्रियों को मिलाकर कुल 1,696 बसों से 53,737 यात्रियों को यात्रा पर भेजा गया है. सोनप्रयाग से गौरीकुंड परिवहन शटल सेवा से अब तक 2,263 वाहनों के 34,965 फेरों के माध्यम से 2,83,340 यात्रियों को यात्रा पर भेजा गया है. उन्होंने बताया, संयुक्त रोटेशन ने 2,033 बसों और परिवहन निगम ने 125 बसों की व्यवस्था की है. इसके अलावा करीब 300 बसों का संचालन हरिद्वार से यात्रा के लिए किया जा रहा है परिवहन विभाग इन सभी बसों पर लगातार नजर रख रहा है ताकि किसी भी कारण किसी भी यात्री को कोई असुविधा न हो.

ये भी पढे़ं: सपा ने परिवार से बाहर यादवों को क्यों नहीं दिया टिकट? प्रधानमंत्री ने बताई बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget