एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2022: तीर्थयात्रियों को करना पड़ रहा भारी मुसीबतों का सामना, बीमार और चोटिल लोगों को किया जा रहा एयर लिफ्ट

Uttarakhand News: केदारनाथ यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही पहाड़ी से पत्थर गिरने पर यात्री चोटिल हो रहे हैं.

Char Dham Yatra 2022: केदारनाथ यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना पड़ रहा है. जहां एक ओर केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिसलन भरा रास्ता होने से तीर्थयात्री खाई में गिर रहे हैं वहीं पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आ रही हैं, जबकि कई ऐसे तीर्थयात्री भी हैं जो बीमार होकर घायल हो रहे हैं. ऐसे में जिला प्रशासन की मदद से उन्हें एयर लिफ्ट करते हुए एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया जा रहा है.अभी तक 21 श्रद्धालुओं के घायल व बीमार होने पर उन्हें एयर लिफ्ट किया गया है.

तीर्थयात्रियों को हर दिन मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा

बता दें कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर सफर करना किसी खतरे से खाली नहीं है. जहां एक ओर पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की लीद से मार्ग जानलेवा बना हुआ है, वहीं ऊपरी पहाड़ी से भी पत्थर गिरने में लगे हैं. इसके अलावा सोनप्रयाग से गौरीकुंड पांच किमी मोटरमार्ग का आपदा के बाद से कोई ट्रीटमेंट नहीं किया गया है. यहां मार्ग संकरा होने से तीर्थयात्रियों को भारी परेशानियां उठानी पड़ती हैं. केदारनाथ यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को हर दिन मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में जिला प्रशासन भी मुस्तैदी के साथ तीर्थयात्रियों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है. 

Char Dham Yatra 2022: लगातार बढ़ रहे श्रद्धालु, केदारनाथ में लगी 3 किमी लंबी लाइन, जानें अब तक कितनों की गई जान

सोमवार को केदारनाथ धाम में दर्शन करने जा रही मुंबई निवासी मानसी सोनप्रयाग पुल के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से सिर में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे सोनप्रयाग चिकित्सालय लाया गया. यहां प्राथमिक चिकित्सा उपचार के बाद महिला को एंबुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया.

एयर लिफ्ट के माध्यम से एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया

इसके अलावा गुप्तकाशी के पास घायल श्रद्धालु की तबियत अधिक खराब होने के कारण जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में तत्काल घायल श्रद्धालु को गुप्तकाशी से एयर लिफ्ट के माध्यम से एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बिंदेश कुमार शुक्ला ने बताया कि अब तक दो श्रद्धालुओं के सिर में पत्थर से चोट लगने के कारण एयर लिफ्ट के माध्यम से एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है, जबकि 19 गंभीर घायल श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए केदारनाथ से फाटा तक एयर लिफ्ट किया.

Chardham Yatra : यमुनोत्री धाम से लौट रहे यात्री की मौत, हार्ट अटैक बताई जा रही है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, 2 आरोपी गिरफ्तार
50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, आगरा से 2 गिरफ्तार
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget