एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2022: रुद्रप्रयाग में खुले तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट, यहां पूरी होती है भक्तों की हर मनोकामना

Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग में भगवान तुंगनाथ के कपाट शुक्रवार को ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गये. दस क्विंटल फूलों से भगवान तुंगनाथ सहित अन्य मंदिरों काे सजाया गया है.

Char Dham Yatra News:  उत्तराखंड में पंच केदारों में तृतीय केदार के नाम से विख्यात भगवान तुंगनाथ के कपाट ठीक दोपहर एक बजे कर्क लगन में वेद ऋचाओं व श्रद्धालुओं की जयकारों के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गये हैं. कपाट खुलने के पावन अवसर पर लगभग दस क्विंटल पुष्पों से भगवान तुंगनाथ सहित सहायक मन्दिरों को भव्य रूप से सजाया गया. भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलने के बाद तुंगनाथ यात्रा पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है और तुंगनाथ धाम श्रद्धालुओं की जयकारों से गुंज उठा है.

तुंगनाथ धाम में शंकर भगवान के भुजाओं की पूजा होती है. शीतकाल में भगवान शंकर की पूजा मक्कूमठ स्थित मर्कटेश्वर मंदिर में होती है, जबकि ग्रीष्मकाल में तुंगनाथ धाम में होती है. आज सुबह चोपता में पूजा-अर्चना के बाद बाबा तुंगनाथ की डोली ने धाम के लिए प्रस्थान किया. दोपहर एक बजे डोली तुंगनाथ धाम पहुंची, जहां पहले से मौजूद श्रद्धालुओं ने डोली का भव्य स्वागत किया. 

बाबा तुंगनाथ की डोली ने तीन मई को प्रस्थान किया था और डोली ने दो रात्रि प्रवास भूतनाथ मंदिर में किया, जबकि अंतिम रात्रि प्रवास के लिए पांच मई को डोली चोपता पहुंची और आज सुबह चोपता में विद्वान आचार्यों ने पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजायें कर भगवान तुंगनाथ सहित 33 कोटी देवी-देवताओं का आहवान किया. 

इसके बाद भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली का भव्य श्रृंगार कर आरती उतारी गई और भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली कैलाश के लिए रवाना हुई. भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश रवाना होने पर भक्तों ने पुष्प से अगुवाई की और लाल-पीले वस्त्र अर्पित कर मनौती मांगी.

डोली के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु भी धाम पहुंचे. भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली चोपता से रवाना होकर विभिन्न सुरम्य मखमली बुग्यालों में नृत्य करते हुए धाम पहुंची और भगवान तुंगनाथ के कपाट वेद ऋचाओं के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गए.

डोली प्रभारी प्रकाश पुरोहित ने बताया कि तृतीय केदारनाथ भगवान तुंगनाथ धाम में शंकर के भुजाओं की पूजा की जाती है. आज विधि-विधान के साथ भगवान केदारनाथ के कपाट खोल दिये गये हैं. उन्होंने कहा कि भगवान शंकर यह धाम चोपता मोटरमार्ग से महज साढ़े तीन किमी की दूरी है और यहां आकर मनुष्य को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है.

इसे भी पढ़ें:

Agra News: प्रस्तावित जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने की मांग, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिये ये निर्देश

Viral Video Banda: बांदा जिला अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रहे बेड, स्ट्रेचर पर इलाज का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget