एक्सप्लोरर

टीवी सीरियल 'तेनाली रामा' के सेट पर इस शख्स के सबसे करीब हैं : कृष्णा भारद्वाज

सोनी सब चैनल का मशहूर सीरियल तेनाली राम को दर्शक बेहद पसंद करते हैं साथ ही इस सीरियल की पूरी कास्ट भी सेट पर खूब मंस्ती करती है जो इस सीरियल में साफ दिखाई देती है

लॉकडाउन की वजह से हर तरफ सिर्फ सन्नाटा ही सुनाई दे रहा है। ऐसे में मनोरंजन की दुनिया भी पूरी तरह ठप्प पड़ी जिसकी वजह से दर्शक अपने पसंदीदा टीवी शो के आगे के एपिसोड नहीं देख पा रहे हैं। सोनी सब पर प्रसारित होने वाले पीरियड ड्रामा 'तेनाली रामा' ने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया है, बल्कि उनके दिलों में खास जगह भी बनाई है। जब भी इसके कलाकार किसी प्रमोशनल इवेंट के लिए बाहर जाते हैं, दर्शकों का प्यार देखकर चकित हो जाते हैं। इसका श्रेय शो की मुग्ध करने वाली कहानी और इसके दमदार किरदार को जाता है। इस शो के कलाकार अपने किरदारों को खास बनाने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इन वर्षों में इस शो को इतना खास किसने बनाया है, इसके बारे में बात करते हुए कलाकार अक्सर इसका श्रेय किरदारों और पर्दे के पीछे मौजूद लोगों और उनके बीच संबंधों को देते हैं, जो आखिरकार पर्दे पर भी झलकता है। इस शो के पसंदीदा किरदार रामा (कृष्णा भारद्वाज) और अम्मा (निमिषा वखारिया) का रिश्ता भी बहुत खास है, जिसके कारण पर्दे पर उनका तालमेल बेमिसाल हो जाता है।

tenalirama

निमिषा वखारिया के साथ अपने रिश्ते के बारे में कृष्णा कहते हैं, "सेट पर मैं अम्मा के सबसे करीब हूं और जब वे शो का हिस्सा नहीं थीं, तब मैं उन्हें बहुत याद करता था। अम्मा रामा के लिए शरीर के अंग जैसी हैं- उनके बिना रामा अधूरा है। असल जिन्दगी में भी वह मेरी मां के समान हैं। जब भी उनके साथ मेरे सीन होते हैं, मेरा प्रदर्शन स्वाभाविक हो जाता है। पर्दे के पीछे हमारा बहुत अच्छा रिश्ता है और वह हमारे प्रदर्शन में भी झलकता है। अब जबकि कुछ समय से हम शूटिंग नहीं कर रहे हैं, तो मैं उस खाने को याद कर रहा हूं, जो वह मेरे लिए अपने घर से लाती थीं।"

toenail

इस पर निमिषा वखारिया ने कहा, "तेनाली रामा में वापसी से ऐसा लगा, जैसे मैं अपने घर लौट आई हूं, मेरे बेटे रामा के पास। कृष्णा के साथ वापसी से मैं सबसे अधिक रोमांचित थी। हमारा ताल-मेल इतना अच्छा है कि जब भी वह रामा की भूमिका में आते हैं, मेरे भीतर स्वाभाविक रूप से मां की प्रवृत्ति आ जाती है। हम दोनों मिलकर अपने सीन्स को बेहतर बनाते हैं। मैं हमारे सीन्स की बारीकियां उसे समझाती हूं और जानती हूं कि वह तुरंत मेरी बात मानेगा। आमतौर पर हम साथ बैठकर अपने प्रदर्शन पर बात करते हैं, एक-दूसरे से कुछ सीखने की कोशिश करते हैं। इस रिदम को पर्दे पर साफ देखा जा सकता है।"तेनाली रामा' सोमवार से शुक्रवार तक शाम 7:30 बजे से सोनी सब पर प्रसारित होता है।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget