एक्सप्लोरर

UP: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में किया गया ये बदलाव, अब ज्यादा परिवारों को मिलेगी राहत

कोरोना काल में अनाथ हो चुके बच्चों को मदद के लिये मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू की गई थी. अब इस योजना में सीएम योगी ने बड़े बदलाव किये हैं. इसके तहत परिवार की आय के मानक को सलाना 3 लाख तक बढ़ाया गया है.

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों के भरण-पोषण व शिक्षा-दीक्षा के प्रबंधन के लिए शुरू "मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना" का दायरा बढ़ाने का फैसला लिया है. सीएम योगी ने इस योजना के तहत राशि प्राप्त करने के लिए परिवार की न्यूनतम आय सीमा को 2 लाख से बढ़ाकर 3 लाख करने के निर्देश दिए हैं. सरकार के इस फैसले से हज़ारों बच्चों और उनके परिवार को बड़ी राहत मिलेगी.

आय सीमा को बढ़ाकर तीन लाख किया गया

कोरोना काल में बड़ी संख्या में बच्चों ने अपने माता पिता दोनों या उनमें से किसी एक को खोया है. इन बच्चों के भरण-पोषण व शिक्षा-दीक्षा के प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू की गई. इसके तहत प्रतिमाह 4 हज़ार रुपये सहायता राशि देने का प्रावधान है. योजना को जब शुरू किया गया तो ये शर्त रखी गयी कि सिर्फ उन्हीं को इसका लाभ मिलेगा जिनकी पारिवारिक आय 2 लाख रुपये तक होगी. लेकिन अब इस आय सीमा को एक लाख बढ़ाकर तीन लाख तय किया गया है.

3590 बच्चे चिन्हित किये गये

पहले ही प्रदेश में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 3,590 बच्‍चों को चिन्हित किया जा चुका है. इनमें करीब 500 बच्‍चे ऐसे हैं, जिन्‍होंने अपने माता-पिता दोनों को ही कोरोना काल में खो दिया. वहीं, बाकी वो बच्‍चे हैं, जिन्‍होंने माता-पिता में से किसी ए‍क को खोया है. लेकिन अब पारिवारिक आय की सीमा डेढ़ गुना तक बढ़ाये जाने के बाद और अधिक बच्चे इस योजना का लाभ पा सकेंगे.

निराश्रित महिला पेंशन योजना का भी लाभ मिले

सीएम योगी ने ये भी निर्देश दिए हैं कि यदि बच्चे की माता जीवित हैं तो उन्हें निराश्रित महिला पेंशन व अन्य पात्र योजनाओं से भी लाभान्वित कराया जाए. साफ जाहिर है कि ऐसे में कोरोना से प्रभावित परिवार को बड़ी राहत मिलेगी. बाल सेवा योजना में 4 हज़ार मासिक के साथ निराश्रित महिला पेंशन व अन्य योजनाओं का लाभ मिलने से परिवार को इस मुश्किल में संभालने का मौका मिल पायेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget