एक्सप्लोरर

'मुझे उम्मीद थी वो गोल्ड लाएंगे..', नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल मिलने पर बोले चंद्रशेखर आजाद

Chandrashekhar Azad: चंद्रशेखऱ आजाद ने कहा, मुझे उम्मीद थी कि वो हमारे लिए गोल्ड लेकर आएंगे लेकिन, कोई बात नहीं, नीरज तो हमारे लिए खुद में गोल्ड हैं. वो हमारे देश का गोल्डन ब्वॉय है.

Chandrashekhar Azad on Neeraj Chopra: आजाद समाज पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का मान बढ़ाने वाले जैविलन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को जीत की बधाई दी है. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि वो गोल्ड लाएंगे लेकिन कोई बात नहीं वो खुद ही हमारे लिए गोल्ड हैं. 

नगीना सांसद ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा कि "मैं रात को उनका मुकाबला देख रहा था. उन्होंने आखिरी अटेम्प्ट तक पूरी कोशिश थी कि वो देश के लिए गोल्ड  मेडल लाएं. जिस तरह बहादुरी से नीरज ने देश का मान-सम्मान बढ़ाया है. जिस तरह से उन्होंने योगदान दिया. मैं सबसे पहले नीरज भाई को और फिर पूरे देश को बधाई देता हूं और उनके लिए मंगलकामना करता हूं." 

नीरज चोपड़ा को बताया भारत का गोल्डन ब्वॉय
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि- "देश को बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. मुझे विश्वास है कि आगे वो इसी तरह देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे. मुझे उम्मीद थी कि वो हमारे लिए Gold लेकर आएंगे लेकिन कोई बात नहीं, नीरज भाई तो हमारे लिए खुद में गोल्ड हैं. वो हमारे देश के गोल्डन ब्वॉय हैं. मुझे पूरा विश्वास है युवा उनसे प्रेरणा लेकर आने वाले समय में और मेडल हमारे देश के नौजवान लेकर आएंगे. 

बता दें कि नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक के जैवलिन थ्रो के फ़ाइनल मुकाबले में 87.58 मीटर थ्रो फेंककर सिल्वर मेडल जीत लिया है. इसके साथ ही वो लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बन गए. इससे पहले उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था.

वहीं इस मुकाबले में पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम को गोल्ड मेडल मिला है. अरशद ने 92.97 मीटर के थ्रो से न केवल गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया बल्कि ओलंपिक के इतिहास में भी नया रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है. इससे पहले दस मुकाबलों में नीरज चोपड़ा ने हमेशा अरशद नदीम को हराया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?
यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget