एक्सप्लोरर

मेरठ में 5 लोगों की हत्या पर भड़क उठे चंद्रशेखर आजाद, नगीना सांसद ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Meerut Murder Case: मेरठ में हुए इस हत्याकांड पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में गुरुवार शाम पुलिस को एक मकान में एक दंपति और उनके तीन बच्चों के शव मिलने की सूचना मिली.

Meerut Murder: उत्तर प्रदेश के मेरठ की घनी आबादी वाली बस्ती सोहेल गार्डन के एक मकान में एक ही परिवार के पांच लोगों की कथित रूप से हत्या हुई है. मेरठ में हुए इस हत्याकांड को लेकर नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अपराधियों के बढ़ते हौसले यह दर्शाते हैं कि कानून का डर समाप्त हो चुका है.

 नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्रान्तर्गत एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या अत्यंत हृदयविदारक और निंदनीय है. यह अमानवीय कृत्य न केवल समाज को झकझोरता है, बल्कि प्रदेश की कानून व्यवस्था की विफलता को भी उजागर करता है. अपराधियों के बढ़ते हौसले यह दर्शाते हैं कि कानून का डर समाप्त हो चुका है. मेरठ पुलिस मामले पर तत्काल कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करें और दोषियों को शीघ्रता से न्याय के कठघरे में लाया जाए. सरकार को यह समझना होगा कि जनता की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च जिम्मेदारी है. ऐसे कृत्य न दोहराए जाएं, इसके लिए कठोर कदम उठाए जाने चाहिए.

मेरठ में हुए इस हत्याकांड पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में गुरुवार शाम पुलिस को एक मकान में एक दंपति और उनके तीन बच्चों के शव मिलने की सूचना मिली. उन्होंने बताया कि मकान के गेट पर बाहर से ताला लगा था. ताडा ने बताया कि इनमें एक शव के पैर चादर से बंधे थे। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया लगता है कि किसी भारी चीज से प्रहार कर हत्या की गई है.

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मकान में बाहर से ताला लगाया गया, उससे स्पष्ट होता है कि हमलावर कोई परिचित है और उसने संभवत: किसी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया है.  स्थानीय लोगों ने बताया कि जिन लोगों के शव मिले हैं, वे एक ही परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में मोइन, उसकी पत्नी असमा और तीन बच्चे अफ़्सा (आठ), अजीजा (चार) अदीबा (एक) शामिल हैं. पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि घटना का पता उस समय लगा जब मोइन का भाई सलीम अपनी पत्नी के साथ उससे मिलने उसके घर पहुंचा. स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्चों के शव बेड के बॉक्स में बोरे में बांधकर रखे गए थे और मोइन एवं उसकी पत्नी के शव जमीन पर पड़े मिले.

(पीटीआई भाषा इनपुट के साथ)

सात समंदर पार सुनाई दी महाकुंभ की गूंज, बैंकॉक में 13000 फीट की ऊंचाई पर फहराया झंडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget