एक्सप्लोरर

चंद्रशेखर आजाद के वोट बैंक को BSP से खतरा? नगीना सांसद ने मायावती को लेकर दिया ये बयान

Chandra Shekhar Azad News: चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बीजेपी को लोगों को यह बताना चाहिए कि आखिर किससे खतरा है, केंद्र और उत्तर प्रदेश में सरकार चलाने के बावजूद लोगों में बेवजह डर पैदा किया जा रहा है. 

UP News: नगीना सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बंटेंगे तो कटेंगे वाले बयान पर हमला बोला है. नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बीजेपी नफरत बांट कर सिर्फ वोट लेना चाहती है, बीजेपी ऐसे नारों से जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से हटाना चाहती है. उन्होंने कहा बीजेपी सरकार में अरहर की दाल से सस्ती दलित की जान और मसूर की दाल से सस्ती मुसलमान की जान है.

वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी युवाओं की कमर तोड़ रही है, पढ़ा लिखा नौजवान सड़कों पर घूम रहा और लाठियां से उसका स्वागत हो रहा है. नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बीजेपी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई और एनकाउंटर पॉलिसी पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा प्रदेश की बीजेपी सरकार लोगों का दमन कर रही है, इस अन्याय के खिलाफ आजाद समाज पार्टी ही लड़ सकती है.

नगीना सांसद ने कहा कि बीजेपी को लोगों को यह बताना चाहिए कि आखिर किससे खतरा है, केंद्र और उत्तर प्रदेश में सरकार चलाने के बावजूद लोगों में बेवजह डर पैदा किया जा रहा है. 

मायावती से  हमें कोई खतरा नहीं है- चंद्रशेखर आजाद

बसपा मुखिया मायावती से उनके वोट बैंक के खतरे के सवाल पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा उनसे हमें कोई खतरा नहीं है, वह मुझसे बड़ी हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं. चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हम पढ़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी भी एकजुटता की बात कर रहे हैं तो यह अच्छा ही है. हर अच्छे काम का सभी को समर्थन करना चाहिए. उन्होंने कहा मदरसा एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला है, वह केंद्र और प्रदेश सरकार को चेतावनी है.

बॉर्डर की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की- चंद्रशेखर आजाद

फूलपुर उपचुनाव को लेकर कहा है कि मुकाबला जरूर कड़ा है, लेकिन जिस तरह से आजाद समाज पार्टी सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर रही है मुझे पूरा भरोसा है कि कमजोर वर्गों का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा. जम्मू कश्मीर में धारा 370 बहाल करने को लेकर विधानसभा में हुए हंगामे पर चंद्रशेखर ने कहा जम्मू कश्मीर में एलजी के हाथों में बहुत कुछ है. आशंका जताई है कि कहीं बीजेपी जम्मू कश्मीर के बहाने कोई प्रयोग तो नहीं कर रही है. क्योंकि बॉर्डर की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है.

बीजेपी वोट की लालच में कुछ भी कर सकती है- चंद्रशेखर आजाद

उन्होंने कहा कि देश में अगर कहीं से कोई आतंकवादी घुसने की कोशिश करे तो उसका सफाया किया जाना चाहिए. लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना पड़ेगा कि कहीं किसी दूसरी साजिश की ओर तो इशारा नहीं कर रही है. बीजेपी वोट की लालच में कुछ भी कर सकती है.

खेत की जुताई के दौरान किसान को मिला सैकड़ों साल पुराने हथियारों का जखीरा, मौके पर पहुंची पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget