एक्सप्लोरर

UP: चंदौली में जिला प्रभारी-जिलाध्यक्ष से भिड़े मुगलसराय के विधायक, मौजूद थे केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय

Chandauli News: केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदी में मुगलसराय के विधायक रमेश जायसवाल और जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी के बीच बवाल हो गया. केंद्रीय मंत्री बीच बचाव करते दिखे.

UP News: उत्तर प्रदेश के चंदौली में मंगलवार (18 जुलाई) को बीजेपी की टिफिन बैठक चल रही थी. बैठक में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल और जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी के बीच जमकर बवाल हो गया. दोनों ने एक दूसरे को कथित तौर पर देख लेने की धमकी दी. यह सब केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में हुआ. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें बीजेपी के नेता आफस में बहसबाजी करते नजर आ रहे हैं. हालांकि महेंद्र नाथ पांडेय बहस में बीच बचाव करते दिखे लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ और माहौल पूरी तरह गरमा गया.

दरअसल, चुनावों से पहले बीजेपी टिफिन बैठकें कर रही हैं ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय चंदौली पहुंचे थे. यहां कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने बैठक भी की. लेकिन इसी दौरान पार्टी नेताओं के बीच बवाल हो गया.

वीडियो शयेर करते हुए अजय राय ने साधा निशाना

वायरल वीडियो को शेयर करते हुए यूपी कांग्रेस के नेता अजय राय ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र से सटे ज़िले चंदौली में आज केंद्रीय मंत्री के सामने विधायक और ज़िलाअध्यक्ष आपस में ही भिड़ गये , ये भाजपा की बौखलाहट को साफ़ दर्शाता है."

बीजेपी के मुताबिक, ये टिफिन बैठक पार्टी में पहले भी होती रही है, इसके जरिए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बातों को सुना जाता है साथ ही साथ उनसे सुझाव भी लिया जाता है. इसमें सब लोग अपने अपने घर से टिफिन लेकर आते हैं और फिर सामूहिक रूप से एक दूसरे के टिफिन से भोजन करते हैं. सीनियर नेताओं और मंत्रियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है. इसे बीजेपी के चुनावी जनसंपर्क का कारगर तरीका माना जाता है. नेता कार्यकर्ताओं से मिलते हैं और उनसे राय मशवरा करते हैं. इसके बाद जो निष्कर्ष निकलता है उसके आधार पर पार्टी अपनी रणनीति तैयार करती है. बीजेपी का ये टिफिन कार्यक्रम यूपी में 19 जुलाई को खत्म होगा.

NDA Meeting Delhi: लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर क्या एनडीए की बैठक में होगी चर्चा? अनुप्रिया पटेल ने किया साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू, जानें- डिटेल्स
उत्तराखंड वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू, जानें- डिटेल्स
उत्तराखंड: SIR के पहले चरण में खुलीं वोटर लिस्ट की खामियां, 19 लाख प्रविष्टियों में गड़बड़ी से बढ़ी चिंता
उत्तराखंड: SIR के पहले चरण में खुलीं वोटर लिस्ट की खामियां, 19 लाख प्रविष्टियों में गड़बड़ी से बढ़ी चिंता
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय की नाकामी पर मुहर! सरकार को सौंपी जाएगी SIT की रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय की नाकामी पर मुहर! सरकार को सौंपी जाएगी SIT की रिपोर्ट
'सपा आई तो यूपी बन जायेगा पश्चिम बंगाल', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'सपा आई तो यूपी बन जायेगा पश्चिम बंगाल', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget