एक्सप्लोरर

Chandauli: ‘मारपीट के लिए संपर्क करें’, सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Action on Viral Post in Chandauli: चंदौली पुलिस को ट्विटर पर टैग कर शिकायत की गई थी कि कुछ युवकों का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है. पोस्ट में लिखा है कि मारपीट करने के लिए संपर्क करें.

Action on Viral Post in Chandauli: चंदौली जनपद में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना दो युवकों को भारी पड़ गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर कब्जे से 2 अवैध तमंचा, कारतूस, गांजा और चोरी की बाइक भी जब्त की है. मामला सोशल मीडिया पर असलहा लहराते हुए फोटो लगाने और मारपीट के लिए संपर्क करने से जुड़ा है.

गिरफ्तार आरोपियों का एक साथी अभी फरार बताया जा रहा है. चंदौली पुलिस को ट्विटर पर टैग कर शिकायत की गई थी कि कुछ युवकों का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है. पोस्ट में लिखा है कि मारपीट करने के लिए संपर्क करें. इसके लिए बकायदा पोस्ट पर अवैध तमंचे के साथ फोटो भी लगाई गई है. एक दूसरे पोस्ट में भी असलहा लहराते हुए फोटो लगाने के साथ लिखा गया कि सावधान आगे निषाद बस्ती है.

वायरल पोस्ट पर 24 घंटे में धराए दो आरोपी

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने मामले में तत्काल कार्रवाई करने के लिए सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह को लगाया. सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह की अगुवाई में 24 घंटे के अंदर ही धीना पुलिस ने आरोपी विशाल यादव और डब्लू को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, 2.4 किलो गांजा, चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई है. पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि पिंटू नामक युवक के साथ तीनों मिलकर गांजा तस्करी करते थे. वाराणसी के सुसुवाही से 10 महीने पहले बाइक चुराई थी. जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी और गांजे की तस्करी करते थे. क्षेत्र में धाक जमाने की खातिर तीनों दोस्तों ने सोशल मीडिया पर असलहे के साथ फोटो, वीडियो वायरल करने का प्लान बनाया. प्लान में दुकानदारों से रंगदारी वसूलना भी शामिल था. मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है.

रंगदारी के एंगल से भी पुलिस कर रही जांच

पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपियों ने किसी दुकानदार से रंगदारी तो नहीं मांगी. पकड़े गए दोनों युवक धीना थाना क्षेत्र के जिगना गांव निवासी बताए गए हैं. सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि आरोपियों ने बकायदा प्रोफाइल में डाला था कि मारपीट के लिए संपर्क करें. ट्विटर पर एक इंजीनियर ने पुलिस को टैग किया था. वाकई में पोस्ट देखने और पढ़ने से लगता है कि गंभीर प्रवृत्ति के अपराधी हैं और छानबीन के दौरान ट्रेस कर पकड़े गए. आरोपी नशे के आदी भी हैं और नशे का सामान सप्लाई भी करते हैं. बिहार से यूपी तक चोरी की वारदात में शामिल रहे चुके हैं. तीनों दोस्तों ने मिलकर नया गैंग बनाया है. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक की तलाश अभी जारी है.

Watch: 'पार्टी की सभी सीटों पर हार के बाद भी बांटी जा रही थी मिठाई', PM Modi ने बताई क्या थी वजह

COVID 19 Cases: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट्स को लेकर WHO ने दी ये बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: कांवड़ यात्रा मार्ग पर बंद हों मांस-मदिरा की दुकान, करौली शंकर महादेव सरकार से मांग
हरिद्वार: कांवड़ यात्रा मार्ग पर बंद हों मांस-मदिरा की दुकान, करौली शंकर महादेव सरकार से मांग
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
अंकिता भंडारी केस: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं राहत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई
अंकिता भंडारी केस: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं राहत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई
Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget