एक्सप्लोरर

Chandauli News: राजनीति में कल तक जो थे एक-दूसरे के विरोधी, आज बनने जा रहे हैं समधी, शादी बनी चर्चा का विषय

Chandauli Marriage: बाहुबली नेता एमएलसी विनीत सिंह और पूर्व विधायक मनोज सिंह एक साथ ज्यादा देर तक नजर आए और दोनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई, जिसका फ़ोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रहा है.

Chandauli News: देश और प्रदेश में वैसे तो रोजाना हजारों शादियां होती हैं, लेकिन उसमें से कुछ शादी ऐसी भी होती हैं, जिसकी चर्चा लोग महीनों तक करते है. वहीं अब चंदौली (Chandauli) के दो ऐसे नेता आपस में समधी बने हैं जो एक-दूसरे के घोर विरोधी थे और दोनो एक दूसरे के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुके हैं. राजनीति में स्थायी रूप से न तो किसी का कोई दुश्मन होता है और न ही दोस्त रहता है. राजनीति का खेल भी निराला है, कभी एक दूसरे को मंच से विरोधी बताकर चंदौली के दो बड़े नेता आज एक हो गए हैं. यही नही एक होने के साथ साथ दोनो रिश्तेदार भी बन गए हैं.

मिर्जापुर से बीजेपी के कद्दावर और बाहुबली नेता विनीत सिंह के पुत्र आकाश सिंह उर्फ सन्नी की शादी सैयदराजा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू की पुत्री से होने जा रही है. पूर्वांचल में लड़की वालों की तरफ से लड़के वालों के घर जाकर छेका (बरीक्षा ) करते है, यह कार्यक्रम मिर्जापुर में 22 फरवरी को संपन्न हो गया. वहीं आने वाले 18 अप्रैल 2023 को रिंग सेरेमनी राजस्थान के उदयपुर में होनी है, जबकि शादी 3 मई 2023 को वाराणसी के एक निजी लॉन में संपन्न कराई जाएगी. 

शादी पूर्वांचल में चर्चा का विषय बनी 
यह शादी इसलिए चर्चित नहीं है क्योंकि लड़का और लड़की की शादी हो रही है, बल्कि इसलिए जोरो पर है क्योंकि दो घोर विरोधियों का मिलन हो गया है. 22 फरवरी को बाहुबली नेता एमएलसी विनीत सिंह और पूर्व विधायक मनोज सिंह एक साथ ज्यादा देर तक नजर आए और दोनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई, जिसका फ़ोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रहा है.

चंदौली के सैयदराजा विधानसभा का अस्तित्व 2012 में आया और यहां पहली बार मनोज सिंह डब्लू ने जीत दर्ज की. उसके बाद 2017 में बाहुबली विनीत सिंह बीएसपी के टिकट से और मनोज सिंह डब्लू सपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे थे. इस विधानसभा चुनाव में विनीत सिंह न्यायालय के आदेश पर नामांकन करने आये थे और उन्होंने जेल से आकर पर्चा भरा. इनके चुनाव संचालन की जिम्मेदारी यही आकाश उर्फ सन्नी देख रहे थे जो आज मनोज सिंह डब्लू के दामाद बनने जा रहे हैं.

मनोज सिंह डब्लू इस शादी से बहुत खुश है. उन्होंने कहा कि पिता द्वारा यह शादी तय की गई है, कोई दबाव नहीं है अच्छी शादी है. कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है, हां अगर राजनीति के मैदान में सामने आएंगे तो दमदारी के साथ वैसे ही लड़ा जाएगा.

यह भी पढ़ें:-

UP Budget Session 2023: अखिलेश यादव ने पूछा- 'क्या फिल्म की शूटिंग है, बम और गोलियां चल रही हैं, कहां है डबल इंजन?' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget