एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: चंपावत में बारिश से तबाही, DM मनीष कुमार ने खुद बचाई दो लोगों की जान

Champawat News: पिछले तीन दिनों से चंपावत जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है. पहाड़ों से गिरा मलबा सड़कों पर जमा हो गया है,डीएम ने खुद मोर्चा संभाल लिया है.

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के चंपावत जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात को गंभीर बना दिया है. भूस्खलन और मलबे के कारण जिले की कई सड़कें बाधित हो गई हैं. इस आपदा के बीच चंपावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए राहत और बचाव कार्यों को तेज कर दिया है.

उन्होंने न केवल सड़कों को खुलवाने का काम किया, बल्कि क्वैराला नदी के तेज बहाव में फंसे दो लोगों को भी सुरक्षित बचाया.

चंपावत में बारिश से बिगड़े हालात

पिछले तीन दिनों से चंपावत जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है. पहाड़ों से गिरा मलबा सड़कों पर जमा हो गया है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है. कई जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, और जहां पहले वाहन चलते थे, वहां अब पानी का तेज बहाव दिखाई दे रहा है. इन हालातों को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने खुद कमान संभाली और ग्राउंड जीरो पर उतरकर राहत कार्य शुरू किए.

डीएम मनीष कुमार का साहसिक कदम

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने भारी बारिश के बीच सड़कों पर आए मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद से रास्ते खुलवाए. उन्होंने पुनाबे, सिप्टी, लफड़ा और पाली अमोड़ी क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान क्वैराला नदी पार करते समय ग्राम अमोड़ी की पिरुली देवी (पत्नी उमापति थ्वाल) और ग्राम बडोली के लीलाधर थ्वाल (पुत्र लोकमणि) तेज बहाव में फंस गए. डीएम मनीष कुमार ने त्वरित और साहसिक निर्णय लेते हुए दोनों को सुरक्षित निकाला. इसके बाद, वाहन की व्यवस्था कर दोनों घायलों को चंपावत जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

सड़कों को सुचारू करने का प्रयास

डीएम मनीष कुमार ने बताया कि भारी बारिश के कारण चंपावत में कई स्थानों पर सड़कों पर मलबा आ गया है, जिससे यातायात बाधित हुआ है. उनकी टीम लगातार मलबा हटाने और सड़कों को सुचारू करने में जुटी है. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि भारी बारिश के बावजूद लोगों को कम से कम परेशानी हो और सभी सड़कें यातायात के लिए सुचारू रहें.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

जिलाधिकारी ने बारिश के मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि नदियां और नाले उफान पर हैं, इसलिए लोग जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहें. इस मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें. प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों को तेज करते हुए लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है.

Input By : वेद प्रकाश यादव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget