एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: चमोली के तोलमा में 15 साल से सड़क की आस, नाराज ग्रामीणों ने अब आंदोलन की दी चेतावनी

Chamoli News: नीति घाटी के दूरस्थ गांवों में से एक तोलमा पिछले 15 साल से सड़क बनने की बाट जोह रहा है. नाराज ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में अब आंदोलन करने की चेतावनी दी है.  

Uttarakhand News: चमोली जिले में तोलमा के निवासियों ने सड़क का निर्माण कार्य फिर से शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. ग्रामीणों ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह को संबोधित ज्ञापन सौंपा. उन्होंने चेतावनी दी कि तोलमा में सड़क का निर्माण कार्य जल्द दोबारा शुरू नहीं होने पर जिला कलेक्ट्रेट में आंदोलन करने को मजबूर होंगे. बता दें कि नीति घाटी के दूरस्थ गांवों में से एक तोलमा पिछले 15 साल से सड़क बनने की बाट जोह रहा है. 

सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तोलमा में पिछले पंद्रह साल से चार किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन सड़क का काम अभी तक गांव नहीं पहुंचा है. दूरस्थ गांव में सड़क नहीं होने की वजह से आज भी गांववासियों को घर पहुंचने के लिए मीलों पैदल चलना पड़ रहा है. जोशीमठ मलारी सीमा सड़क पर सुराईथोठा से गांव के लिए नवम्बर 2005 में चार किलोमीटर लंबी सड़क स्वीकृत हुई थी. गांव की छाया देवी ने बताया कि डेढ़ दशक पहले सड़क निर्माण के लिए सुराईथोठा में जेसीबी आयी थी .कुछ किलोमीटर तक खुदाई काम शुरू होने के बाद फिर अचानक बंद हो गया.

लोगों ने दिखाया डीएम और सीएम को भेजे गए पत्रों का पुलिंदा

आज भी गांववालों को सड़क बनने का इंतजार है. उदय सिह ने बताया कि पिछले एक दशक से लोक निर्माण विभाग के चक्कर काटते-काटते लोग थक गए हैं. उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से हर बार अश्वासन मिलने के बावजूद सड़क का काम आगे नहीं बढ़ा है. ग्रामीण आर एस बिष्ट ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को अब तक भेजे पत्रों का पुलिंदा दिखाया. उन्होंने कहा कि बार-बार अर्जी लिखने के बावजूद सड़क की स्थिति जस की तस है. नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की सीमा से सटा होने के कारण तोलमा गांव में दुनिया भर से शोधार्थी पहुंचते हैं. द्रोणागिरी पर्वत और द्रोणागिरी गांव भी तोलमा से कुछ किलोमीटर की दूरी पर है और संजीवनी बूटी की खोज में वनस्पति विज्ञानी भी कभी कभार गांव का रुख करते हैं. 

UP News: इस गुफा में सैंकड़ों साल से छिपा है खजाने का रहस्य, कहानी जान कर आप भी चौंक जाएंगे!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget