एक्सप्लोरर

56 साल बाद बर्फ में दबा मिला सेना के जवान का पार्थिव शरीर, रोहतांग दर्रे में विमान दुर्घटना में हुए थे लापता

Chamoli Army Officer Dead Body: 1968 में रोहतांग दर्रे में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में शहीद जवानों की लंबे अर्से बाद जानकारी मिली है. उनमें से चमोली के नारायण सिंह भी हैं.

Chamoli News Today: उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायण सिंह 56 साल पहले एक विमान दुर्घटना में लापता हो गए थे, सालों बाद उनका पार्थिव शरीर अब उनके गांव पहुंचने वाला है. नारायण सिंह, चमोली के थराली तहसील के कोलपुड़ी गांव के रहने वाले हैं.

साल 1968 में हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे में भारतीय वायुसेना का AN-12 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें नारायण सिंह भी सवार थे. इस घटना के बाद वह लापता थे और परिवार को उनकी कोई सूचना नहीं मिली थी. 

अब 56 साल बाद बर्फ में दबे हुए चार सैनिकों के अवशेष पाए गए हैं, जिनमें से एक नारायण सिंह का शव भी शामिल है. गांव के प्रधान और नारायण सिंह के भतीजे जयवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को सेना के अधिकारियों ने उन्हें सूचित किया कि उनके चाचा नारायण सिंह की पहचान हो चुकी है. 

पर्स में मिले कागज से शिनख्त
जयवीर सिंह के मुताबिक, उनके पर्स में मिले एक कागज पर उनका नाम और उनकी पत्नी बसंती देवी का नाम दर्ज था. इसके अलावा उनकी वर्दी पर नेम प्लेट भी लगी हुई थी. सेना ने नारायण सिंह के शव को बर्फ से बाहर निकालने के बाद उसे संरक्षित किया है, क्योंकि शव गलने लगा था. सेना ने शव के डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया है.

रिकॉर्ड के अनुसार, नारायण सिंह सेना के मेडिकल कोर में तैनात थे और उन्होंने 1965 के भारत-पाक युद्ध में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उनका पार्थिव शरीर गुरुवार (4 सितंबर) तक गांव पहुंचने की संभावना है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

पत्नी का 2011 में हुआ निधन
नारायण सिंह की पत्नी बसंती देवी ने 42 साल तक अपने पति का इंतजार किया, लेकिन उन्हें कोई खबर नहीं मिली. इससे पहले नारायण सिंह की पत्नी बसंती देवी का साल 2011 में निधन हो गया है. नारायण सिंह के साथी सूबेदार गोविंद सिंह, सूबेदार हीरा सिंह बिष्ट और भवान सिंह नेगी ने बताया कि नारायण सिंह बेहद सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे और बचपन से ही सेना के प्रति उनका जुनून था. उनका सपना देश की सेवा करना था, जिसे उन्होंने 1965 के युद्ध में निभाया.

टेलीग्राम से मिली थी जानकारी
नारायण सिंह के लापता होने की खबर एक टेलीग्राम के माध्यम से उनके परिवार को मिली थी, जिसमें बताया गया था कि विमान लापता हो गया है. इसके बाद परिवार लगातार इंतजार करता रहा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. 

अब 56 साल बाद, उनके शव की पहचान होने से परिवार को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन पत्नी बसंती देवी का यह इंतजार अधूरा रह गया. यह घटना न केवल नारायण सिंह के परिवार के लिए भावनात्मक है, बल्कि पूरे गांव के लिए दुखदायी पहल है.

ये भी पढ़ें: UP News: BSA और दो शिक्षकों से परेशान प्रिंसिपल ने स्कूल में सुसाइड किया, नोट में लिखा- 'यातनाओं से मरना ही अच्छा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget