एक्सप्लोरर

Chamoli News: बारिश के कारण बह गया बद्रीनाथ NH का एक हिस्सा, बड़े वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक

उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा पानी में बह गया. यहां सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है जबकि बड़े वाहनों के आवाजाही पर रोक लग गई है.

Uttarakhand News:  उत्तराखंड (Uttrakhand) के चमोली (Chamoli) में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (Badrinath NH) क्षतिग्रस्त हो गया है. दरअसल, पुरसाडी के पास बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-7 का एक बड़ा हिस्सा बारिश के कारण बह गया है. सड़क जिस तरह से बीचोंबीच कट गया है उससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. वहीं अब दोनों तरफ से गुजर रहे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि यह एक प्रमुख मार्ग है. प्रशासन ने फिलहाल केवल छोटी गाड़ियों को ही गुजरने की इजाजत दी है.

पहाड़ी को काटकर रास्ता बनाने में जुटा प्रशासन

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चमोली के डीएम हिमांशु खुराना ने बताया, 'सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया है. बचे हुए हिस्से में छोटी गाड़ियों को आने-जाने की इजाजत दी गई है. पहाड़ी काटने का काम शुरू कर दिया गया है. यह शाम तक पूरा हो जाएगा. इसके बाद ही बड़े वाहनों को जाने की इजाजत दी जाएगी.' 

Hapur Heavy Rain: बीजेपी विधायक के आवास के सामने जलभराव, पुलिस चौकियों में भरा पानी, नगर पालिका के दावों की खुली पोल

दोनों तरफ रुके हुए बड़े वाहन

घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद नजर आ रही है और सड़क को दुरुस्त करने का काम चल रहा है. दोनों तरफ गाड़ियां फंसी हुई हैं. सड़क के बीच बोर्ड लगाकर लोगों को अलर्ट किया जा रहा है. इसके अलावा जेसीबी मशीन से पहाड़ी को काटने का काम भी किया जा रहा है. मानसून की दस्तक के बाद से ही उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में बारिश जारी है. बारिश का मौसम उत्तराखंड के इन इलाकों के लिए मुसीबत बनकर आता है जहां जगह-जगह भूस्खलन की भी घटनाएं सामने आती हैं जिससे निपटना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है. बता दें कि उत्तराखंड में बारिश के मौसम में तीन महीने के लिए सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-

Bijnor News: हास्य कलाकार के टिकट के चक्कर में जमकर चले लाठी-डंडे, कुर्सियों से पीटा, 8 धराए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Chamoli Tunnel Accident Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget