एक्सप्लोरर

Uttarakhand: हरिद्वार में छड़ी का विधि विधान से पूजा के बाद आगे रवाना हुई यात्रा, नंदा देवी तक जाएगी यात्रा

Uttarakhand News: प्राचीन पवित्र 'छड़ी यात्रा' आज हरिद्वार के मायादेवी मंदिर से कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंची. शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने छड़ी का विधि विधान विधान से पूजा किया.

Uttarakhand News: प्राचीन पवित्र 'छड़ी यात्रा' आज धर्मनगरी हरिद्वार के मायादेवी मंदिर से कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंची. जगद्गुरु आश्रम में शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने छड़ी का विधि विधान विधान से पूजा कर यात्रा को आगे रवाना किया. छड़ी यात्रा में निरंजनी पिठाधिश्वर स्वामी केलाशांनंद गीरी महाराज, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज सहित संत महात्मा मौजूद रहे. गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सभी प्रमुख तीर्थस्थलों और धार्मिक स्थलों का छड़ी यात्रा भ्रमण करेगी. 

अनुमति मिलने के बाद छड़ी यात्रा की दोबारा शुरुआत

आपको बता दें कि जूना अखाड़ा की तरफ से छड़ी यात्रा को निकाला जाता है मगर किसी कारण से बंद हो गई थी. प्राचीन समय में छड़ी यात्रा बागेश्वर से निकाली जाती थी. तीन साल पहले अखाड़ा परिषद के महामंत्री और जूना अखाड़ा के हरिगिरि महाराज ने मुख्यमंत्री से प्राचीन छड़ी यात्रा को दुबारा शुरू करने की अनुमति मांगी. प्राचीन छड़ी को हरिद्वार लाकर स्थापित कर दिया गया. सरकार की अनुमति मिलने के बाद छड़ी यात्रा को दुबारा शुरू किया गया. 

छड़ी यात्रा के माध्यम से पलायन को रोके जाने का काम

अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि का कहना है कि प्राचीन समय में राजा महाराजा गरीब लोगों को छड़ी यात्रा के माध्यम से यात्रा करवाते थे. छड़ी यात्रा से तीर्थों का प्रचार-प्रसार भी होता था.  परंपरा सदियों तक चलती रही. आज उत्तराखंड में काफी पलायन हो रहा है. बॉर्डर के क्षेत्र खाली हो रहे हैं. नई पीढ़ी के पलायन को नहीं रोका जाना काफी खतरनाक हो सकता है क्योंकि उत्तराखंड का अर्थ सिर्फ हरिद्वार ही नहीं है. चिंता संत समाज को भी है. छड़ी यात्रा के माध्यम से पूरे उत्तराखंड में पलायन को रोकने का कार्य किया जा रहा है और सरकारों का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है.

Haridwar News: हरिद्वार जिला जेल में रामलीला का मंचन, हिन्दू-मुस्लिम कैदी मिलकर निभा रहे हैं रामायण के किरदार

सीमा पर भी काफी पलायन हो रहा है. उन्होंने पलायन को रोकने की मांग की. उन्होंने विश्वास जताया कि छड़ी यात्रा के माध्यम से पहाड़ों पर विकास होगा. छड़ी यात्रा का हरिद्वार के आश्रम, मठ मंदिरों में पूजन किया जा रहा है. शंकराचार्य राजराजेश्वर का कहना है कि छड़ी यात्रा की परंपरा अनादि काल से चली आ रही है. फिर से छड़ी यात्रा को शुरू किया गया. छड़ी पूजन का विधान हमे हिंदू संस्कृति से जोड़ता है.

उत्तराखंड के अंतिम छोर नंदा देवी तक जाएगी यात्रा

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि छड़ी यात्रा हरिद्वार के सभी मठ, मंदिरों और आश्रम में जाएगी. मंदिर, मठ और आश्रम में पूजन के बाद छड़ी यात्रा आगे रवाना की जाएगी. हमारा उद्देश्य है छड़ी यात्रा को भारत के हर कोने तक लेकर जाया जाए ताकि सनातन परंपरा से जुड़े सभी हिंदू  एकजुट हों. जबसे छड़ी यात्रा दोबारा शुरू की गई है सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है. छड़ी यात्रा हरिद्वार से शुरू होकर उत्तराखंड के अंतिम छोर नंदा देवी तक जाएगी. 

Udham Singh Nagar News: आरटीओ और फाइनेंस कर्मचारी बनकर करते थे लोगों से वसूली, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget