एक्सप्लोरर

Agra News: केंद्र सरकार ने आगरा को दी 126.41 करोड़ रुपये की सौगात, कई योजनाओं को भी मिली मंजूरी

Namami Gange Mission News: आगरा को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाने के लिए केंद्र सरकार ने नमामि गंगा मिशन की 63वीं कार्यकारी समिति बैठक में 126.41 करोड़ रुपये की सीवेज प्रबंधन परियोजना को मंजूरी दी है.

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर को साफ-सुथरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ी सौगात दी है. गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों को फिर से स्वच्छ और जीवनदायिनी बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (Namami Gange Mission) की 63वीं कार्यकारी समिति की बैठक में कुल 126.41 करोड़ रुपये की सीवेज प्रबंधन परियोजना को मंजूरी दी गई है.

यह परियोजना आगरा शहर के गंदे पानी को नियंत्रित करने, नालों के पानी को साफ करने और नदी में प्रदूषण रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. इस योजना के तहत शहर में 40 नई इंटरसेप्शन और डाइवर्जन संरचनाएं बनाई जाएंगी, जिससे नालों का पानी सीधे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचेगा. साथ ही 21.20 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन भी डाली जाएगी. इस पूरे सिस्टम को संभालने के लिए 8 आधुनिक पंपिंग स्टेशन लगाए जाएंगे. 5 बड़े नालों में कचरा रोकने के लिए ट्रैश स्क्रीन भी लगाई जाएंगी.

परियोजना का मॉडल भी खास
इस पूरी योजना को ‘डिजाइन-बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर’ मॉडल पर लागू किया जाएगा, जिसका मतलब है कि इसे बनाने वाली एजेंसी ही इसे कुछ सालों तक चलाएगी और फिर सरकार को सौंपेगी. इससे काम की गुणवत्ता और निगरानी बेहतर होगी. इस परियोजना से न केवल शहर का पर्यावरण साफ रहेगा, बल्कि स्थानीय लोगों की सेहत और जीवन स्तर भी सुधरेगा.

बैठक में एक और अहम फैसला लिया गया, जिसके तहत घाघरा और गोमती नदी के बेसिन क्षेत्रों में जल के प्रवाह और पर्यावरणीय संतुलन का वैज्ञानिक तरीके से मूल्यांकन किया जाएगा. इस कार्य के लिए 8 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है. विशेषज्ञ ड्रोन और स्थल सर्वेक्षण के जरिए यह जानने की कोशिश करेंगे कि इन नदियों में पानी का बहाव साल भर किस तरह बना रहता है और कहां-कहां सुधार की जरूरत है. साथ ही यह भी जाना जाएगा कि जलवायु परिवर्तन और इंसानी दखल का इन नदियों पर क्या असर हो रहा है.

जोहकासो तकनीक से घर-घर जलशोधन की शुरुआत
स्वच्छता को घर-घर तक पहुंचाने के लिए समिति ने जापानी तकनीक ‘जोहकासो’ पर आधारित घरेलू जलशोधन योजना को भी हरी झंडी दी है. इस तकनीक से घरों या छोटे इलाकों में निकलने वाले गंदे पानी को वहीं पर साफ किया जा सकेगा. इस तकनीक से खासकर उन इलाकों में मदद मिलेगी जहां सीवेज लाइनें नहीं हैं.

‘नमामि गंगे’ मिशन केंद्र सरकार की बहुप्रचारित योजना है, जिसे 2014 में शुरू किया गया था. इसका उद्देश्य गंगा और उसकी सहायक नदियों को फिर से जीवनदायिनी बनाना है. इस मिशन के तहत गंगा किनारे बसे शहरों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, घाटों का विकास, शवदाह गृहों का सुधार और जनजागरूकता जैसे कई कार्य किए जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश में वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज और आगरा जैसे शहर इस योजना के प्रमुख केंद्र हैं. नई मंजूर हुई योजनाएं यह दिखाती हैं कि सरकार अब सिर्फ गंगा ही नहीं, उसकी सभी सहायक नदियों को भी बचाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है. यह आने वाली पीढ़ियों के लिए साफ पानी और बेहतर पर्यावरण की नींव रख रही है.

यह भी पढ़ें- गजवा -ए- हिंद का सपना पाले बैठा था यूपी में ISI का जासूस तुफैल! पड़ोसियों ने किए बड़े खुलासे

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP BJP Meeting Live Updates: BJP कार्यसमिति में बोले पंकज चौधरी- सत्ता नहीं हमारा लक्ष्य सकारात्मक परिवर्तन
BJP कार्यसमिति में बोले पंकज चौधरी- सत्ता नहीं हमारा लक्ष्य सकारात्मक परिवर्तन
अब रात में भी खुले रहते हैं बाजार, व्यवसाय के विस्तार के मिल रहे नए अवसर: मुख्यमंत्री
अब रात में भी खुले रहते हैं बाजार, व्यवसाय के विस्तार के मिल रहे नए अवसर: मुख्यमंत्री
योगी सरकार ने सरल की नियुक्ति प्रक्रिया, चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिन में सत्यापन रिपोर्ट जरूरी
योगी सरकार ने सरल की नियुक्ति प्रक्रिया, चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिन में सत्यापन रिपोर्ट जरूरी
'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!
'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget