एक्सप्लोरर

Census 2027: जनगणना को लेकर BJP ने मुसलमानों से की खास अपील, 'अपनी जाति बताएं, धर्म...'

Census In India: देश में जनगणना की अधिसूचना जारी हो गई है. इस बीच बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने सभी मुस्लिमों को जनगणना के दौरान अपनी सही जाति बताने की अपील की है.

Census Of India: केंद्र सरकार ने सोमवार को जनगणना की अधिसूचना जारी कर दी है. साल 2027 में उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में जनगणना शुरू होगी. बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने इसका स्वागत किया है. मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि इसका असर पसमांदा मुसलमानों पर पड़ेगा, इसलिए सभी मुस्लिम बिना किसी मौलाना के बहकावे में आए अपनी सही जाति के बारे में बताएं. जनगणना में जो डेटा सामने आएगा, उसके आधार पर सामाजिक न्याय की दिशा में नीति निर्माण हो सकेगा. 

मुस्लिम समुदाय में भी जातियां होती हैं. लेकिन, अक्सर उन्हें धर्म के आधार पर गिनती में शामिल किया जाता है, जिससे उनके अंदर के विविधता, सामाजिक-आर्थिक असमानता और शैक्षणिक स्थिति की सही जानकारी नहीं मिल पाती है.

जमाल सिद्दीकी ने मुस्लमों से अपील की कि जनगणना का फॉर्म भरते समय मुसलमान जाति के कॉलम में अपनी सही जाति के बारे में बताएं, ये जातिगत जनगणना है, धार्मिक जनगणना नहीं हैं. जाति संस्कृति का हिस्सा है, धर्म का हिस्सा नहीं है. 

मुस्लिमों से अपनी सही जाति बताने की अपील
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि जाति जनगणना को लेकर कट्टरपंथियों के बहकावे में आने की जरुरत नहीं है. जब जनगणना के लोग आए तो उन्हें धर्म के साथ अपनी सही जाति की भी जानकारी दी जाए ये बेहद जरूरी है. कुछ कट्टरपंथी लोगों को गुमराह करने के लिए ऐसी अपील कर रहे हैं कि मुस्लिम अपनी जाति इस्लाम बताएं. ऐसे में जो पिछड़े और गरीब तबके के लिए मुसलमान हैं, उनकी सही स्थिति को जानना मुश्किल होगा. जाति जनगणना के बाद जो डेटा सामने आएगा, उसके आधार पर आगे की रणनीति बनेगी. 

इसका सबसे ज्यादा असर पसमांदा मुस्लिम समुदाय पर पड़ेगा. मुस्लिमों में 85 फीसद लोग पसमांदा हैं, जो आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक तौर पर पिछड़े गुट हैं. उन्हें राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिलता है. ठोस आंकड़े नहीं होने की वजह से उनकी बात भी नहीं सुनी जाती है.

सिद्दीकी ने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड जो ये दावा करता है कि वो देश के सभी मुस्लिमों का प्रतिनिधित्व करता है, उसमें भी एक भी पसमांदा मुसलमान सदस्य नहीं है. 

Hapur News: हापुड़ के बस कंडक्टर को आयकर से मिला 7 करोड़ का नोटिस, परिवार के उड़े होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 11 से 14 अगस्त ‘रंग दे बसंती’ अभियान, डर के खिलाफ युवाओं की आवाज
यूपी में 11 से 14 अगस्त ‘रंग दे बसंती’ अभियान, डर के खिलाफ युवाओं की आवाज
CM धामी के नेतृत्व में 2027 का चुनाव लड़ेगी चुनाव लड़ेगी BJP? साफ हुई तस्वीर
CM धामी के नेतृत्व में 2027 का चुनाव लड़ेगी चुनाव लड़ेगी BJP? साफ हुई तस्वीर
अलीगढ़ में गोकशी की कोशिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार
अलीगढ़ में गोकशी की कोशिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार
राम मंदिर CEO नियुक्ति पर धार्मिक समिति का बड़ा बयान, रखी ये बड़ी शर्त
राम मंदिर CEO नियुक्ति पर धार्मिक समिति का बड़ा बयान, रखी ये बड़ी शर्त

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget