एक्सप्लोरर

खनन घोटाले की जांच के लिए सीबीआई टीम ने हमीरपुर में डाला डेरा, छापेमारी के दौरान खंगाले अहम दस्तावेज

खनन घोटाले की जांच के लिए सीबीआई की टीम ने हमीरपुर में डेरा डाल दिया है। मंगलवार को सीबीआई की टीम ने कलेक्ट्रेट स्थित खनिज कार्यालय में छापा मारा और और अहम दस्तावेज खंगाले।

हमीरपुर, एबीपी गंगा। यूपी के हमीरपुर जिले में अवैध खनन घोटाले को लेकर एक बार फिर से सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम ने यहां डेरा डाल दिया है। मंगलवार को सीबीआई की टीम ने कलेक्ट्रेट स्थित खनिज कार्यालय में छापा मारा और और अहम दस्तावेज खंगाले। सीबीआई की टीम के आने की खबर से जिले में हड़कंप मच गया है। सीबीआई की टीम हमीरपुर में ढाई साल से अधिक समय तक जिलाधिकारी रही बी. चन्द्रकला के द्वारा जारी किये गये मौरंग के पट्टों और इससे जुड़े अधिकारियों पट्टेदारों की भूमिका की अब फाइनल जांच करेगी।

प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार ने 2008 बैच की आईएएस बी. चन्द्रकला को हमीरपुर जिलाघिकारी के पद पर 15 अप्रैल 2012 को तैनाती की थी। आरोप है कि उन्होंने नियमों को ताक पर रखते हुये बिना ई-टेंडरिंग के 49 पट्टे मौरंग खनन के लिये जारी कर दिये थे। इसके बाद उन्होंने दस और पट्टे जारी किये थे। जिले में मौरंग खनन के सर्वाधिक पट्टे सपा के एमएलसी रमेश मिश्रा, उनके बड़े भाई दिनेश मिश्रा, बबलू उर्फ अम्बिका को दिये गये थे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित, उनके पिता सत्यदेव दीक्षित व लोनिवि हमीरपुर के रिटायर्ड लिपिक रामऔतार निवासी जालौन को भी तमाम पट्टे दिये गये थे।

खनन घोटाले की जांच के लिए सीबीआई टीम ने हमीरपुर में डाला डेरा, छापेमारी के दौरान खंगाले अहम दस्तावेज

हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध खनन की चल रही सीबीआई जांच में सैकड़ों लोगों से पूछताछ हो चुकी है। इसी साल सीबीआई ने बी.चन्द्रकला, तत्कालीन खनिज अधिकारी मुईनुद्दीन, सपा एमएलसी रमेश मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित उनके पिता सत्यदेव दीक्षित अम्बिका उर्फ बबलू, खनिज विभाग के रिटायर्ड लिपिक रामआसरे व पट्टा धारक रामऔतार बाबू समेत 11 लोगों के यहां छापेमारी करने के बाद मुकदमा दर्ज किया था। छापेमारी को दौरान रामऔतार के घर से करोड़ों की नगदी और सोने के गहने बरामद हुये थे।

खनन घोटाले की जांच के लिए सीबीआई टीम ने हमीरपुर में डाला डेरा, छापेमारी के दौरान खंगाले अहम दस्तावेज

खनिज विभाग से जुड़े लोगों के मुताबिक तीन सदस्यीय सीबीआई टीम अपने साथ खनन घोटाले से संबंधित अभिलेख भी लायी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जो अभिलेख खनन विभाग ने पिछली बार सीबीआई टीम को दिये थे उन्हीं का अध्ययन करते हुये नये सिरे से जांच होगी। सीबीआई ने सोमवार की देर शाम सपा सरकार में मौरंग खनन से जुड़े 78 कारोबारियों को तलब किया है। इसके लिए नोटिस जारी कर संबंधित थानों की पुलिस को तामीला कराया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'जिसने भगवान के दानपात्र को नहीं छोड़ा...', अखिलेश यादव ने चढ़ावा चोरी को लेकर फिर बोला BJP पर हमला
'जिसने भगवान के दानपात्र को नहीं छोड़ा...', अखिलेश यादव ने चढ़ावा चोरी को लेकर फिर बोला BJP पर हमला

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget