एक्सप्लोरर

Manish Gupta Murder Case: मनीष गुप्ता हत्याकांड मामले में सीबीआई ने दर्ज की रिपोर्ट, जांच शुरू

सीबीआई इस मामले में जेल में बंद पुलिस कर्मियों से पूछताछ करेगी सीबीआई ने अपनी एफआइआर में उत्तर प्रदेश पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर समेत एक इंस्पेक्टर को नामजद आरोपी बनाया है.

गोरखपुर के होटल में पुलिसिया पिटाई से हुई कानपुर के एक व्यवसाई मनीष गुप्ता की कथित हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आज हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीबीआई इस मामले में जेल में बंद पुलिस कर्मियों से पूछताछ करेगी सीबीआई ने अपनी एफआइआर में उत्तर प्रदेश पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर समेत एक इंस्पेक्टर को नामजद आरोपी बनाया है.

सीबीआई ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच कराने की अनुशंसा की थी. इस अनुशंसा के आधार पर केंद्र सरकार ने सीबीआई को जांच किए जाने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी. जिसके आधार पर कारोबारी मनीष गुप्ता की कथित हत्या के मामले में तीन नामजद पुलिसकर्मियों समेत अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले की जांच के दौरान इस मामले में शामिल कुछ पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार भी किया था जिनसे पूछताछ की जाएगी. यह एफ आई आर मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी.

27 सितंबर को हुई थी मनीष गुप्ता की हत्या

कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता बीते 27 सितंबर को गोरखपुर शहर की होटल कृष्णा पैलेस में रुके थे वह अपने दो दोस्तों के साथ गोरखपुर घूमने आए थे इस होटल में रात 12:00 बजे के बाद रामगढ़ ताल पुलिस एसएचओ समेत अनेक पुलिसकर्मी छानबीन के लिए पहुंचे थे. आरोप है कि होटल के कमरे में पुलिस ने मनीष गुप्ता की बेरहमी से पिटाई कर दी जिसके कारण उसकी मौत हो गई. मामले में हो-हल्ला मचने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने एसएचओ जगत नारायण सिंह सब इंस्पेक्टर अक्षय मिश्रा आदि के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की थी और इनमें से चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले में एसआईटी का गठन किया था लेकिन मृतक के परिजनों द्वारा सीबीआई जांच की मांग को देखते हुए इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की संस्तुति की गई थी. फिलहाल सीबीआई की जांच टीम अब मौके पर भी जाएगी और जेल में बंद पुलिस कर्मियों से भी इस बाबत पूछताछ करेगी मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें:

Coronavirus in UP: यूपी के 70 जिलों में कोरोना का एक भी मामला नहीं, कानपुर में जीका बढ़ा रहा टेंशन, जानें अन्य शहरों का हाल

Composite Cylinder: दिवाली से पहले ग्राहकों को मिली बड़ी सौगात, सीएम योगी ने लॉन्च किया पारदर्शी सिलेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget