एक्सप्लोरर

यूपी: हाथरस घटना की जांच में सीबीआई ने सीन रिक्रिएट किया, मौका-ए-वारदात पर मां से सवाल-जवाब

हाथरस मामले में सीबीआई तेजी से जांच में जुटी है. शुक्रवार को जांच एजेंसी ने पूरे घटनाक्रम का सीन रिक्रिएट किया. इस दौरान सीबीआई ने मृतक युवती कीे मां से 50 मिनट तक पूछताछ की.

हाथरस. उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती के साथ हुए कथित दुष्कर्म और मौत के मामले में शुक्रवार को सीबीआई की टीम सीन रिक्रिएट कर रही है. सीबीआई ने घटनास्थल पर छानबीन की. इस दौरान बिटिया की मां व बड़ा भाई साथ में मौजूद दिखाई दिए. घटनास्थल पर गहनता से पूछताछ की जा रही है. सीआरपीएफ का खेत के चारों तरफ कड़ा पहरा है. सीबीआई की टीम सुबह ही गांव पहुंची और पीड़िता के परिजनों के साथ मुलाकात की. थोड़ी देर तक पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम मृत युवती की मां तथा भाई को लेकर घटनास्थल पर पहुंची. यहां पर सीबीआई की टीम घटना के सीन रिक्रिएशन में लग गई है. सीन रिक्रिएशन के लिए सीबीआई की टीम घटनास्थल पर हर पहलू की पड़ताल कर रही है.

मां से 50 मिनट तक पूछताछ

सीबीआई की टीम ने घटनास्थल पर मां से करीब 50 मिनट बात की. इस दौरान मृत युवती के भाई को वहां से दूर बैठाया गया. इसके बाद सीबीआई ने मृतका के भाई से करीब 25 मिनट तक पूछताछ की.

सीन रिक्रिएशन में एक महिला कॉन्टेबल ने जमीन पर गिरी मां को उसी अंदाज में उठाया, जैसे मां ने 14 सितंबर को अपनी बेटी को उठाया था. सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा में सीन रिक्रिएट कर रही सीबीआई की टीम ने मीडिया को क्राइम स्थल पर जाने से रोका है. मीडिया को 250 मीटर दूर रखा गया है. ग्रामीण पूरे नजारे को देखना चाहते थे, लेकिन पाबंदी के चलते देख नहीं पाए.

दर्ज किया जा रहा है मिलने वालों का ब्यौरा

बिटिया के घर पर तैनात सीआरपीएफ के जवान वहां आने-जाने वाले हर व्यक्ति का ब्योरा दर्ज कर रहे हैं. बिटिया के परिजनों से अभी भी बाहर से लोग आकर मिल रहे हैं. गुरुवार को राष्ट्रीय दलित बचाओ आंदोलन का प्रतिनिधिमंडल बिटिया के घर पहुंचा. इन लोगों ने विस्तार से पूरे मामले की जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

20 दिन तक आना जाना बंद था

मृतका के परिजन से विभिन्न संगठनों के लोगों का मिलना फिर से शुरू हो गया है. सीबीआई जांच शुरू होने के कारण 20 दिन से बाहरी संगठनों का आवागमन बंद रहा था. अब एक बार फिर दिल्ली और दूर दराज के लोग मृतका के परिवार से मिलने के लिए आ रहे हैं.

गौरतलब है कि हाथरस के बूलगढ़ी गांव में 14 सितंबर को दलित युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म हुआ था. इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी. बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी. इस पूरे मामले की तहकीकात सीबीआई के हांथों में है.

ये भी पढ़ें.

वाराणसी: पेंशन धारक अब घर बैठे ही दे सकते हैं जीवित प्रमाण पत्र, जानें कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget