एक्सप्लोरर

Uttarakhand: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में CBI की रेड, हाई कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Jim Corbett Park News: उत्तराखंड में स्थित जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क में सीबीआई ने रेड मारी है. अवैध निर्माण और हजारों पेड़ के कटान के आरोपों की जांच को लेकर ये कार्रवाई हुई है.

Corbett Tiger Reserve CBI Raid: उत्तराखंड (Uttarakhand) में स्थित जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क (Jim Corbett Tiger Reserve Park) रोड रेंज में अवैध निर्माण और हजारों पेड़ के कटान के आरोपों की सीबीआई (CBI) ने जांच शुरू कर दी है. नैनीताल हाई कोर्ट (Nainital High Court) ने मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे. इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने नई एफआईआर दर्ज की है.

CBI ने तत्कालीन डीएफओ से की पूछताछ
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क जहां अपने वन्यजीवों के लिए जाना जाता है, तो वहीं अब पार्क को घोटाले के लिए भी जाना जा रहा है. कॉर्बेट पार्क पर जांच एजेंसियां अपनी नजर बनाए हुए हैं. सीबीआई को नई जांच सौंप गई है. जिसमें गवर्नमेंट टाइगर रिजर्व के पाखरु जोन में अवैध निर्माण और पेड़ों के कटान को लेकर जांच करनी है. सीबीआई ने इस मामले में एक नई एफआईआर दर्ज की है. इसको लेकर सीबीआई की एक टीम ने देहरादून और हरिद्वार में छापेमारी की है. पूर्व डीएफओ और पूर्व रेंजर से इस पूरे प्रकरण में पूछताछ भी की गई है.

5000 से ज्यादा पेड़ काटने के आरोप
बखरी फॉरेस्ट रेंज में टाइगर सफारी शुरू करने को लेकर 2019 में कार्बेट प्रशासन ने इसे पीएमओ का ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए, राष्ट्रीय बाघ प्राधिकरण और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की परमिशन के बिना काम शुरू कर दिया गया था. कॉर्बेट पार्क प्रशासन पर 5000 से ज्यादा पेड़ काटने के आरोप लगे थे. जिसको लेकर एनटीसीएनए ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इस मामले में जांच के आदेश दिए थे. तो वहीं राज्य सरकार ने इस मामले में विजिलेंस जांच बिठाने की कार्रवाई की थी. विजिलेंस जांच में कई लोग दोषी पाए गए थे, जिन्हें जेल भी भेजा गया था. इनमें तत्कालीन कालागढ़ के डीएफओ किशन चंद का नाम सबसे प्रमुख था.

सीबीआई ने नए सिरे से शुरू की जांच
अब इस मामले में सीबीआई ने नई तरीके से जांच शुरू की है. तत्कालीन वन मंत्री हरक सिंह रावत के साथ तत्कालीन वन सचिन आनंद वर्धन भी जांच के दायरे में रहे हैं. सूत्रों की मानें तो सरकार के 215 करोड़ रुपये अवैध तरीके से खर्च किए जाने के आरोप लगाए गए हैं. विजिलेंस जांच में हरक सिंह रावत के संस्थानों में पहले ही छापे डाले जा चुके हैं. जिसमें दो बड़े जनरेटर जब्त किए गए थे, जो कि सरकारी पैसे से खरीदे गए थे.

हाई कोर्ट ने दिए सीबीआई जांच के आदेश
इस पूरे मामले में एक जनहित याचिका नैनीताल हाई कोर्ट में लगाई गई थी. इसके बाद नैनीताल हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे. सीबीआई ने एफआईआर दर्ज करने के बाद पूर्व डीएफओ किशन चंद और पूर्व रेंजर बिहारी लाल शर्मा के हरिद्वार स्थित आवासों पर छापेमारी की.

दोषियों को भुगतनी होगी सजा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि राज्य सरकार की एजेंसी या कॉर्बेट प्रकरण पर अपने दस्तावेज सीबीआई को सौंप चुके हैं. इस मामले में अब सीबीआई को कार्रवाई करनी है. हमारी तरफ से सीबीआई को पूरा सहयोग किया जाएगा. जो भी इस पूरे मामले में दोषी होंगे उन्हें अपनी सजा भुगतनी पड़ेगी.

ये भी पढ़ें: UP News: 'स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर अखिलेश का स्टैंड क्या है', चौधरी भूपेंद्र सिंह ने किया सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
आगरा: अंतिम संस्कार के बीच मौत 17 घंटे बाद जिंदा हुई वृद्ध महिला
आगरा: अंतिम संस्कार की थी तैयारी, 17 घंटे बाद जिंदा हुई वृद्ध महिला
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget