एक्सप्लोरर

Auraiya News: CBI टीम ने किसान की शिकायत पर की कार्रवाई, रिश्वत मांग रहा बैंक मैनेजर गिरफ्तार

Auraiya Income Tax Raid News: औरैया जिले के एक किसान ने लखनऊ के सीबीआई ऑफिस में पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर के खिलाफ शिकायत की थी. आज सीबीआई ने बैंक में छापा मारा और मैनेजर को हिरासत में ले लिए.

Auraiya Income Tax Raid News Today: औरैया जिले में पंजाब नेशनल बैंक में लखनऊ से आई सीबीआई (CBI) की टीम ने छापेमारी की है. इस दौरान कई घंटों तक  बैंक प्रबंधक से सीबीआई के अधिकारी ने बैंक के अंदर ही पूछताछ की, जिसके बाद देर रात चली पूछताछ के बाद प्रबंधक को हिरासत में लेकर अपने साथ लखनऊ ले गए. मौके पर आए अधिकारियों से इस मामले की जानकारी मीडिया ने लेनी चाही, लेकिन अधिकारियों ने कोई जानकारी नहीं दी.

औरैया जिले की कुदरकोट थाना क्षेत्र मे स्थित पंजाब नेशनल बैंक मे लखनऊ से आई सीबीआई टीम का छापा पड़ा, जहां बैंक स्टाफ सहित प्रबंधक से बैंक के अंदर  घंटो पूछताछ के बाद बैंक प्रबंधक शुभम कटियार को हिरासत मे लेते हुए अपने साथ ले गई. कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव पूर्वां गुमानी के रहने वाले अरविंद ने बैंक प्रबंधक को एक किसान की तरफ से रिश्वत लेने कि शिकायत लखनऊ के सीबीआई ऑफिस में पुलिस अधीक्षक से की थी. 

किसान ने शिकायत में क्या लिखा? 

शिकायत करते हुए किसान अरविंद्र ने लिखा था कि औरैया जिले में पंजाब नेशनल बैंक शाखा कुदरकोट औरैया से कृषि लोन का आवेदन अप्रैल 2023 को किया था, जिसके बाद मेरा लोन 3.38 लाख रुपये फरवरी 2024 को स्वीकृत हो गया. मेरी तरफ से 30000.00 रुपये की प्रथम निकासी के दौरान शाखा प्रबंधक ने 15000 की रिश्वत की मांग की थी पर मैंने यह कह कर उस समय टाल दिया कि आगे यह रकम देंगे, लेकिन दिनांक 2/4/2024 को  केसीसी खाता से 60000 रुपये धन राशि निकाली थी. जिस पर शाखा प्रबंधक की तरफ से दबाव बनाकर 5000 रुपये बतौर रिश्वत मुझसे ले लिए गए और मुझे यह भी कहा गया कि रिश्वत के बाकी बचे 10000 रुपये जब तक नहीं दोगे तब तक मैं तुमको कोई रुपये निकालने नहीं दूंगा. 

किसान के शिकायत को दर्ज कर मामले को संज्ञान में लेते हुए लखनऊ सीबीआई ब्रांच कि आईपीएस अधिकारी शिवानी तिवारी ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी. इस मामले की जांच देवेश सिंह इंस्पेक्टर सीबीआई को सौंपी गई. जहां सीबीआई की टीम दो दिनों से कुदरकोट में जांच कर रही थी और सबूत को इकट्ठा कर रही थी. वहीं आज यानी रविवार (7 अप्रैल) दोपहर को टीम की तरफ से बैंक में छापा मारा गया और बैंक प्रबंधक पूछताछ की गई फिर सबूत के आधार पर उसको गिरफ्तार कर लिया गया.

(सुमित गुप्ता की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Exclusive: मंत्री नहीं बनने से वरुण गांधी का टिकट कटने तक, बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, 2 आरोपी गिरफ्तार
50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, आगरा से 2 गिरफ्तार
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget